Uncategorized

शिक्षाविद् एवं अधिवक्ता दीपक शर्मा को जन्मदिन पर मिली शुभकामनाएँ

 

जितेन्द्र शर्मा। नजर इंडिया 24

जयपुर। शिक्षाविद् एवं अधिवक्ता दीपक शर्मा के जन्मदिन के अवसर पर उन्हें नजर इंडिया 24 व समाज के विभिन्न वर्गों से हार्दिक बधाइयाँ और शुभकामनाएँ प्राप्त हुईं। इस अवसर पर लक्ष्य दीप पब्लिक स्कूल परिवार, जयपुर की ओर से उन्हें प्रेरणास्रोत बताते हुए उनके दीर्घायु और उत्तम स्वास्थ्य की कामना की गई।
विद्यालय परिवार ने अपने संदेश में कहा कि दीपक शर्मा एक सच्चे, निर्भय एवं समर्पित समाजसेवी हैं, जिन्होंने अपनी सशक्त लेखनी, सुदृढ़ कार्यशैली और निष्कलंक चरित्र के माध्यम से समाज के समक्ष राष्ट्रवाद की विचारधारा को सदैव मजबूती से रखा है। सिद्धांतों से कभी समझौता न करना और सत्य के मार्ग पर अडिग रहना उनकी पहचान है। शुभकामना संदेश में यह भी उल्लेख किया गया कि दीपक शर्मा का जीवन संघर्ष, सेवा और प्रेरणा का प्रतीक है। वे न केवल वर्तमान पीढ़ी के लिए बल्कि आने वाली पीढ़ियों के लिए भी एक मार्गदर्शक के रूप में प्रेरणा देते हैं। लक्ष्य दीप पब्लिक स्कूल परिवार ने ईश्वर से प्रार्थना की कि दीपक शर्मा स्वस्थ रहें और राष्ट्र व समाज सेवा के अपने संकल्प को इसी प्रकार निरंतर आगे बढ़ाते रहें। जन्मदिन की इस शुभ बेला पर उन्हें अनंत शुभकामनाएँ अर्पित की गईं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!