Uncategorized

फतेहाबाद महिला मंडल की फरवरी 2026 मासिक बैठक संपन्न, विविध सामाजिक आयोजनों में रही सक्रिय भागीदारी

 

अरुण शर्मा। नजर इंडिया 24, जिला ब्यूरो चीफ

फतेहाबाद। फतेहाबाद महिला मंडल की फरवरी 2026 माह की मासिक बैठक अनीता शिवप्रकाश के निवास पर केंद्रीय संयोजिका रेनू संजय अनवारिया के नेतृत्व में आयोजित की गई। बैठक का शुभारंभ ईश वंदना एवं संकल्प गान के साथ हुआ, जिससे वातावरण आध्यात्मिक और सकारात्मक बन गया।
इसके पश्चात बहनों के लिए मनोरंजक खेलों का आयोजन किया गया। प्रथम गेम में मोहिनी ने प्रथम स्थान प्राप्त किया, जबकि द्वितीय स्थान पर रेनू एवं प्रीति रहीं। तृतीय स्थान अर्चना जी एवं मीना ने साझा किया। दूसरे गेम में रिंकी विजयी रहीं। समय बाध्यता पुरस्कार मोहिनी ने अपने नाम किया। सभी विजेता बहनों को सम्मानपूर्वक पुरस्कार प्रदान किए गए।
बैठक में लघु बचत योजना के अंतर्गत एकत्रित राशि अनीता जी को सौंपी गई। अगली मासिक बैठक रजनी के निवास पर आयोजित किए जाने का निर्णय लिया गया।

बैठक के उपरांत सभी बहनों ने स्वल्पाहार एवं भोजन का आनंद लिया। इस अवसर पर रेनू गुप्ता, भारती गुप्ता, मीना गुप्ता, रजनी गुप्ता, अर्चना गुप्ता, मोहिनी गुप्ता, रिंकी गुप्ता, राखी गुप्ता, प्रीति गुप्ता, सीमा गुप्ता, पूनम दोनेरिया, अनीता गुप्ता, पूनम गुप्ता सहित अनेक बहनें उपस्थित रहीं।

इसके अतिरिक्त फतेहाबाद महिला मंडल की बहनों ने श्री शंकर लाल हायर सेकेंडरी स्कूल, फतेहाबाद के वार्षिक उत्सव में भी सहभागिता की, जहां विद्यार्थियों द्वारा प्रस्तुत रंगारंग एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों की सराहना की गई। साथ ही फतेहाबाद में आयोजित विराट हिंदू सम्मेलन में भी महिला मंडल की बहनों की सक्रिय उपस्थिति रही।
फतेहाबाद महिला मंडल सामाजिक, सांस्कृतिक एवं धार्मिक गतिविधियों में निरंतर सक्रिय भूमिका निभाते हुए समाज में सकारात्मक संदेश दे रहा है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!