अधिवक्ताओ ने पुलवामा हमले मे शहीद हुए शहीदों की सहादत को किया नमन|
भीलवाड़ा। जिला न्यायालय परिसर मे अधिवक्ता स्नेह परिवार ग्रुप ने शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित करने के लिये कार्यक्रम आयोजित किया| जिसमे पुलवामा हमले मे शहीद हुए सैनिको को अधिवक्ता पीरू सिंह गौड़, कार्यक्रम संयोजक अनिल कुमार पारीक, सूर्यप्रकाश सरगरा, बालू लाल उपाध्याय, सरिता स्वर्णकार, अनीता व्यास, नवनीत कुमावत, राजकुमार सोनी, मनोहर लाल बुनकर, रवि गोरानी, प्रताप तेली, दुर्गेश शर्मा, संजय सेन, राधेश्याम विजयवर्गीय, राघवेंद्र नाथ व्यास, राकेश जैन, संजय चतुर्वेदी, महेश सोलंकी, इम्तियाज़ अंसारी, किशोर गहलोत, सुधीर डांगी सहित कई अधिवक्ताओ ने शहीदों की प्रतिमा के समक्ष पुष्प अर्पित कर, मौन रखकर श्रद्धांजलि अर्पित की साथ ही “भारत माता की जय, वन्दे मातरम” के नारे लगाये गये और शहीदों को याद किया गया|
अखिल भारतीय अधिवक्ता परिषद सचिव पीरु सिंह गौड़ ने बताया कि 2019 का पुलवामा हमला 14 फरवरी 2019 को हुआ था, जब जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग पर भारतीय सुरक्षाकर्मियों के वाहनों के काफिले पर तत्कालीन जम्मू और कश्मीर राज्य के पुलवामा जिले के लेथापोरा में एक वाहन में सवार आत्मघाती हमलावर ने हमला किया था। इस हमले में केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल ( सीआरपीएफ) के 40 जवान शहीद हो गये भारत सरकार ने 14 फरवरी को ब्लैक डे घोषित कर दिया तब से ही हर साल भारतीय सेना व भारतीय नागरिको द्वारा 14 फ़रवरी को पुलवामा हमले मे शहीद हुए सैनिको को श्रद्धांजलि अर्पित की जाती है और शहीदों को नमन कर याद किया जाता है|
पीरू सिंह गौड़ (एडवोकेट)
सचिव
अखिल भारतीय अधिवक्ता परिषद भीलवाड़ा



