समालखा में पूर्वांचल समाज का होली मिलन समारोह, प्रेम व भाईचारे के साथ मनाया पर्व।

समालखा: लोकेश झा
समालखा के जौरासी रोड स्थित एक निवास पर पूर्वांचलवासियों द्वारा होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में बड़ी संख्या में पूर्वांचल समाज के लोगों ने हिस्सा लिया और आपसी भाईचारे व प्रेमभाव के साथ होली का त्योहार मनाया।
इस दौरान लोगों ने एक-दूसरे को अबीर-गुलाल लगाकर होली की शुभकामनाएं दीं और गले मिलकर खुशियां बांटी। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में सूर्य कल्याण समिति के प्रधान धीरज कुमार श्रीवास्तव मौजूद रहे। वहीं नेस्ले कंपनी से जुड़े कई गणमान्य व्यक्ति भी इस अवसर पर शामिल हुए।
मुख्य अतिथि धीरज कुमार श्रीवास्तव ने सभी को होली की बधाई देते हुए कहा कि होली का पर्व आपसी प्रेम, भाईचारे और सामाजिक एकता का संदेश देता है। ऐसे आयोजन समाज को एकजुट रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।
कार्यक्रम के दौरान सभी लोगों ने सौहार्दपूर्ण माहौल में होली का पर्व मनाया और एक-दूसरे को गुलाल लगाकर खुशियां साझा कीं।




