Uncategorized

खंडेलवाल वैश्य समाज ने संत सुंदर दास कल्याण कोष का किया गठन

डॉ अमर सिंह धाकड़। नजर इंडिया 24, ब्यूरो चीफ

जयपुर। श्री खंडेलवाल वैश्य समाज विकास सेवा समिति करधनी -गोविंदपुरा द्वारा होली मिलन समारोह एवं फाग उत्सव का भव्य आयोजन हुआ । इसमें मुख्य अतिथि हाथोंज धाम के महाराज एवं विधायक बालमुकुंदाचार्य और अखिल भारतीय खंडेलवाल वैश्य समाज के अध्यक्ष रमेश तुगा वाले, हितकारिणी के पदाधिकारी , क्षेत्रीय संस्था के अध्यक्ष और महामंत्री वर्तमान अध्यक्ष पूर्व संरक्षक का संस्था के अध्यक्ष रमेश धामानी ने सभी का स्वागत किया ।
कार्यक्रम के दौरान 75 वर्ष से अधिक आयु के 73 बुजुर्गों को संस्था की ओर से शाल उड़ाकर उनका सम्मान पूर्वक स्वागत किया । अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के पावन अवसर पर महिला मंडल अध्यक्ष ने 480 मातृ शक्तियों का तिलक लगाकर पर्स से सम्मानित किया ।
संस्था के महामंत्री नंदकिशोर गुप्ता ने क्षेत्र में आर्थिक दृष्टि से पिछले समाज बंधुओ के सहयोग करने के उद्देश्य से संस्था द्वारा गठन संत सुंदर दास कल्याण कोष मैं आया के बारे में जानकारी दी । इस कार्यक्रम में संस्थापक अध्यक्ष रमेश आकड , मुख्य संरक्षक के गोपाल कृष्ण कूलवाल , संरक्षक संतोष कायथवाल , वरिष्ठ उपाध्यक्ष सुरेश कुटेटा उपाध्यक्ष ऋषि कोषाध्यक्ष हेमंत पाबुवाल , सलाहकार समिति के सदस्य बाबूलाल, ओपी गुप्ता , सुरेश वेद , दिनेश भूखमरिया आदि ने भाग लिया

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!