कल्पकथा सम्मान समारोह मार्च २०२६ में देश भर के विद्वान साहित्यकार सम्मानित।

ज्योति प्यासी को कल्प शिल्प विभूषण, बिनोद कुमार पाण्डेय को कल्प कवि कुल कलश, सूर्यपाल नामदेव चँचल को कल्प सृजन भूषण पद्म सम्मान- कल्पकथा परिवार।
प्रभु श्री राधा गोपीनाथ जी महाराज की कृपा से संचालित कल्पकथा साहित्य संस्था परिवार की संवाद प्रभारी ज्योति सिंह ने बताया कि मार्च २०२६ मासिक सम्मान समारोह में कल्पकथा परिवार ने विविध विधाओं में विद्वान रचनाकारों को सम्मानित किया।
डॉ. गजेंद्र हरिहारनों दीप की अध्यक्षता और वरिष्ठ पत्रकार, समाजसेवी प्रधान संपादक एवं संचालक राष्ट्रीय दैनिक न्यूज धमाका श्री रघुवंशमणि सिंह जी जमशेदपुर झारखंड के मुख्य आतिथ्य में कार्यक्रम का कल्पकथा साहित्य संस्था के यूट्यूब चैनल पर सीधा प्रसारण किया गया जिसमें देश भर के साहित्य प्रेमीजनों की गरिमामय उपस्थिति रही।
पवनेश मिश्र के संचालन के आयोजन में सूर्यपाल नामदेव चँचल को साप्ताहिक आमंत्रण विशेष कल्प सृजन भूषण सम्मान, बिनोद कुमार पाण्डेय को कल्प कवि कुल कलश सम्मान, सुजीत कुमार पाण्डेय को कल्प वैचारिक शिखर सम्मान, होली महोत्सव विशेष आयोजन में कल्प सृजन श्री दीपिका वर्मा, कल्प सृजन मनीषी मुक्ता शर्मा, कल्प सृजन रत्न कु. अनीशा जैन, कल्प संवाद कौशल डॉ नलिनी शर्मा कृष्णा, कल्प स्थितप्रज्ञ सृजनकार डॉ कर्नल आदि शंकर मिश्र आदित्य, जबकि ज्योति प्यासी को समग्र विशेष कल्प शिल्प विभूषण सम्मान से सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम के दौरान राष्ट्रीय दैनिक न्यूज धमाका के संस्थापक एवं संचालक श्री रघुवंशमणि सिंह ने घोषणा की दीदी श्रीमती राधा श्री शर्मा एवं डॉ गजेंद्र हरिहारनों दीप को निरंतर साहित्य एवं समाज सेवा के लिए न्यूज धमाका कौस्तुभ मणि राष्ट्रीय सम्मान से सम्मानित किया जाएगा। अंत में आमंत्रित अतिथियों, सहभागी साहित्यकारों, एवं दर्शकों का आभार प्रकट करते हुए कल्पकथा संस्थापक दीदी राधा श्री शर्मा सभी साहित्य सुधिजनों से राष्ट्र प्रथम, हिन्दी भाषा, सनातन संस्कृति एवं सद साहित्य की सेवा हेतु प्रतिबद्ध रहने का आवाह्न किया।
अंत में कल्पकथा साहित्य संस्था परिवार द्वारा देश प्रेम की भाव धारा को समर्पित राष्ट्रगीत वन्दे मातरम के १५०वैं स्मरणोत्सव वर्ष में अमर बलिदानियों के सम्मान में वन्देमातरम गायन हुआ।




