Uncategorized

स्वास्तिक हाइट्स, हस्तिनापुर (गांधी पथ वेस्ट), जयपुर में मनाया गणगौर उत्सव

 

जयपुर। स्वास्तिक हाइट्स, हस्तिनापुर में गणगौर का पावन पर्व बड़े ही हर्षोल्लास और धूमधाम के साथ मनाया गया। इस अवसर पर अभिनव त्रिपाठी के साथ रूपाली, अंजली, डॉ. तान्या, ऋचा, अनुराधा, स्वाति, पुष्पा, सुनिता त्रिपाठी ‘अजय’ एवं शारदा आंटी सहित अभिनव, अंकित, कुनाल, सुमित, संजय, रवि, सुभाष और रमेश अंकल जी सहित सभी गणमान्यजन उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के दौरान पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ गणगौर माता की विधिवत पूजा-अर्चना की गई। महिलाओं ने आकर्षक पारंपरिक वेशभूषा में सजकर माता गौरी की पूजा की और अपने परिवार की सुख-समृद्धि तथा अखंड सौभाग्य की कामना की।
नृत्य और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने पूरे माहौल को आनंदमय बना दिया, जिससे आयोजन और भी भव्य बन गया।

गणगौर पर्व, जो मुख्य रूप से राजस्थान की सांस्कृतिक पहचान है, अत्यंत श्रद्धा और परंपरा के साथ मनाया जाता है। यह पर्व होली के अगले दिन से प्रारंभ होकर लगभग 16 दिनों तक चलता है। इन 16 दिनों तक महिलाएं प्रतिदिन माता गौरी की पूजा-अर्चना करती हैं, व्रत रखती हैं और अखंड सौभाग्य, सुख-समृद्धि एवं परिवार की खुशहाली की कामना करती हैं। अविवाहित कन्याएं भी अच्छे वर की प्राप्ति के लिए इस व्रत को करती हैं।
इस दौरान पारंपरिक लोकगीत गाए जाते हैं, गणगौर की प्रतिमाओं की पूजा की जाती है तथा अंतिम दिन शोभायात्रा के साथ उत्सव का समापन होता है। विशेष रूप से जयपुर की गणगौर बेहद शानदार और प्रसिद्ध मानी जाती है, जहाँ भव्य शोभायात्राएँ, पारंपरिक झांकियाँ और राजस्थानी संस्कृति का अद्भुत प्रदर्शन देखने को मिलता है।
पूरे आयोजन में श्रद्धा, संस्कृति और उत्साह का अद्भुत संगम देखने को मिला।
सुनिता त्रिपाठी ‘अजय’, जयपुर (राजस्थान)

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!