Uncategorized

भाजपा को झटका, जयपुर में युवाओं का कांग्रेस की ओर बढ़ता रुझान

 

जयपुर, 23 मार्च।राजधानी जयपुर में कांग्रेस पार्टी को उस समय बड़ी मजबूती मिली, जब विद्याधर नगर विधानसभा क्षेत्र के ग्रीन कुंज, नांगल जैसा बोहरा में आयोजित एक भव्य कार्यक्रम के दौरान बड़ी संख्या में युवाओं ने कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण की। कार्यक्रम में जयपुर जिला अध्यक्ष सुनील शर्मा मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे।
कार्यक्रम में वरिष्ठ नेता महेश शर्मा एवं गोपाल नावरिया की भी विशेष उपस्थिति रही। युवाओं को पार्टी से जोड़ने में सुनील जाखड़ और धीरज शर्मा की महत्वपूर्ण भूमिका रही, जिनके प्रयासों से दर्जनों युवाओं ने कांग्रेस की विचारधारा में विश्वास जताते हुए पार्टी का दामन थामा।
इस अवसर पर जिला अध्यक्ष सुनील शर्मा ने भाजपा युवा मोर्चा के पूर्व मंडल महामंत्री जय सिंह राठौड़ (इंदोखा) सहित कई युवाओं को कांग्रेस का तिरंगा दुपट्टा पहनाकर स्वागत किया। सदस्यता ग्रहण करने वाले प्रमुख कार्यकर्ताओं में आशीष पंवार, दीपक, देशराज, आयुष, अक्षय जाकड़, सुरेन्द्र पंवार, मनीष सिंह, सिद्धार्थ बैरवा, जितेन्द्र सिंह, प्रिंस, राजवीर सिंह, शुभम सिंह, पियूष, शक्ति सिंह, मुकसा, गौरव सिंह, गंगा सिंह, हिम्मत, वैभव ओझा, रोहित, जितेन्द्र सैन, विजय प्रजापत, हजारी सिंह और नरेन्द्र सिंह शामिल रहे।

अपने संबोधन में सुनील शर्मा ने कहा कि युवाओं का कांग्रेस से जुड़ना इस बात का संकेत है कि अब आमजन सकारात्मक राजनीति और विकास की ओर अग्रसर हो रहा है। उन्होंने कहा कि नए साथियों के आने से संगठन को और अधिक मजबूती मिलेगी।
कार्यक्रम का संचालन धीरज शर्मा एवं देवेन्द्र सिंह शेखावत ने किया। अंत में सभी नव-निर्वाचित सदस्यों ने पार्टी की नीतियों पर चलने और संगठन को मजबूत करने का संकल्प लिया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!