जनगणना 2027 के प्रपत्र में जाति रावणा राजपूत अंकित करवाने का लिया संकल्प

भीलवाड़ा। रावणा राजपूत मातृशक्ति संगठन संस्थापक अध्यक्ष व श्री अखिल रावणा राजपूत सेवा संस्थान राजस्थान महिला प्रदेश महामंत्री निशा कंवर गौड ने वरिष्ठ समाजसेवी एडवोकेट शंकर सिंह किशनावत, देवगढ़ महासभा अध्यक्ष नरपत सिंह किशनावत, पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष सुरेंद्र सिंह पंवार, पूर्व प्रदेश प्रवक्ता एडवोकेट पीरू सिंह गौड, विजय सिंह किशनावत के साथ काशीपुरी आवास पर सामाजिक मुद्दों पर बैठक आयोजित की|
निशा कंवर गौड ने बताया कि भारत सरकार द्वारा जनगणना 2027 के लिए 1 मई से 15 मई तक स्व गणना अभियान चलाया जा रहा है भारत सरकार के पोर्टल se.census.gov.in पर स्व गणना हेतु प्रपत्र उपलब्ध है उसमें कॉलम नंबर 13 जाति कॉलम में रावणा राजपूत अंकित करवाने के लिए मीडिया, प्रिंट मीडिया, इलेक्ट्रॉनिक मीडिया, सोशल मीडिया, व्यक्तिगत रूप से समाजबंधुओं को प्रेरित किया जायेगा|
देवगढ़ महासभा अध्यक्ष नरपत सिंह किशनावत ने कहा कि राजसमन्द के ग्रामीण व शहरी क्षेत्रों में समाजबंधुओं को अधिक से अधिक प्रेरित किया जायेगा कि वे भारत सरकार द्वारा होने वाली जनगणना में जाति कॉलम में रावणा राजपूत अंकित करवाए|
महिला प्रदेश महामंत्री निशा कंवर गौड ने बताया कि जनगणना 2027 में जाति रावणा राजपूत अंकित करवाने के कई फायदे हैं जिनमें रावणा राजपूत समाज का सटीक डेटा होने से सरकार द्वारा ।इलेन वाली हर योजना का लाभ सीधे समाज तक पहुंचेगा हैं जिससे समाज में आर्थिक मजबूती आएगी| सरकार के सामने हमारी सही जनसंख्या होने से अलग कोटा/आरक्षण की माँग तेजी से पूरी करवाई जा सकती है| हमे आरक्षण का उचित लाभ मिल सकेगा| राजनीतिक प्रतिनिधत्व मिलेगा, समाज की सशक्त पहचान होगी व सामाजिक मान सम्मान में बढ़ोतरी होगी|
बैठक के दौरान वरिष्ठ समाज सेवी अधिवक्ता शंकर सिंह किशनावत ने अपने 80 वर्षों के सामाजिक अनुभव को भी साझा किया साथ ही सभी ने शिक्षा व सामाजिक उत्थान संबंधित विभिन्न विषयों पर विस्तृत चर्चा हुई|
निशा कंवर गौड
महिला प्रदेश महामंत्री
श्री अखिल रावणा राजपूत सेवा संस्थान राजस्थान



