गरिमा चौहान बनीं ‘मिसेज इंडिया’, रूबी चौधरी के सिर सजा ‘मिस इंडिया द क्राउन 2026’ का ताज

जयपुर, 7 मई। पिंक सिटी के भव्य राज आंगन रिसॉर्ट में गोल्ड इवेंट्स एवं बेटी फाउंडेशन के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित सौंदर्य प्रतियोगिता ‘मिस और मिसेज इंडिया द क्राउन 2026’ का शानदार समापन हुआ। देशभर से आई प्रतिभागियों ने अपनी प्रतिभा, आत्मविश्वास और व्यक्तित्व का प्रभावशाली प्रदर्शन कर दर्शकों का दिल जीत लिया।कार्यक्रम में मिस कैटेगरी में हरियाणा की रूबी चौधरी ने शानदार प्रदर्शन करते हुए ‘मिस इंडिया द क्राउन 2026’ का खिताब अपने नाम किया। वहीं सिद्धि राठौर को मिस इंडिया राजस्थान चुना गया। प्रतियोगिता में प्रभा स्वर्णकार फर्स्ट रनर अप, अंकिता सेन सेकंड रनर अप तथा प्रिया पटेल थर्ड रनर अप रहीं।
वहीं मिसेज कैटेगरी में गरिमा चौहान ने अपनी गरिमा, आत्मविश्वास और बुद्धिमत्ता के दम पर ‘मिसेज इंडिया’ का ताज हासिल किया। जबकि जया शर्मा को मिसेज इंडिया राजस्थान का खिताब प्रदान किया गया।कार्यक्रम में सुपर मॉडल्स ने भी अपनी आकर्षक प्रस्तुतियों से समां बांध दिया। सुपर टीन फर्स्ट रनर अप करिश्मा अग्रवाल, सेकंड रनर अप गरिमा माहेश्वरी, ब्रांड एम्बेसडर ओजस्वी शंकर और पंखुड़ी तिवारी सहित मान्या सैनी, अंकिता सोलंकी, सिया बिष्ट, महिमा चौधरी, सवि चौहान, प्रीति जांगिड़ और मोनिका राव ने रैंप पर अपने जलवे बिखेरे।इस आयोजन की ब्रांड एंबेसडर प्रियंका शर्मा रहीं, जबकि डायरेक्टर के रूप में काव्या ने कार्यक्रम का संचालन किया। इवेंट का सफल प्रबंधन एसएस इवेंट्स के डायरेक्टर, मॉडल एवं अभिनेता शुभम खंडेलवाल द्वारा किया गया।
शो डायरेक्टर राज शर्मा एवं राहुल शर्मा ने बताया कि प्रतिभागियों के आकर्षक लुक को निखारने में ‘स्टाइल स्टूडियो’ की ममता जायसवाल, ‘जैनबस’ के अशपाक खान और ‘इनायत’ के आरिफ खान के डिजाइनर परिधानों का विशेष योगदान रहा। वहीं मॉडल्स का मेकओवर ‘ग्लेम औरा’ की सरिता शेरसिया और ‘मेकअप म्यूज़ बाय नाज़’ की नाजमिन जिंद्रान की टीम ने किया।7
प्रतियोगिता के विजेताओं का चयन शहर की प्रतिष्ठित हस्तियों से सजे जूरी पैनल ने किया, जिसमें सुनीता मीना, पूजा शर्मा, ममता जायसवाल, सायना शर्मा, डॉ. रूही चरक, नैना कुमारी, श्रेयांस ढहडॉ और डॉ. गोविंद सिंह शामिल रहे।कार्यक्रम के दौरान विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाले 12 प्रतिभाशाली व्यक्तियों को इंडियन प्राइड आइकॉन अवॉर्ड से सम्मानित किया गया। सम्मान पाने वालों में राजेश सैनी, मुकेश सैनी, आशीष सिंह, शुभम गुप्ता, अकबर खान, आशीष विजय, तनुराग, मोहम्मद आसिफ, शुभम खंडेलवाल, तपेश जांगिड़, श्रेयांश डडा और एंकर तनीशा चोपड़ा शामिल रहे।इस अवसर पर विशिष्ट अतिथि के रूप में पूजा शर्मा, रामनिवास चौधरी, निशा शर्मा, भुवनेश शर्मा, अविनाश गोयल, अंकेश माथुर, विवेक गुप्ता, बृजेश पाठक, भावेश अरोरा, अनिल चौधरी, अमन वर्मा, साबिर कुरेशी, शालू मेहरा, कीर्ति जोशी, दीपक सोनी, रिंकी रुपाणी, प्रियंका मीणा, मीनाक्षी जैन, शिव जोशी एडवोकेट, नेहा विजय, मोहित मीणा, पीयूष शर्मा, सोना साहू, पीहु सिंह, घनश्याम जांगिड़, पवन जांगिड़, अंकित खंडेलवाल, शंकर दयाल शर्मा, मुकेश कुमार शर्मा, सेम ओबेरॉय, केके साल्वी और रॉनीत राज सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे।कार्यक्रम के अंत में आयोजकों ने सभी प्रतिभागियों का उत्साहवर्धन करते हुए महिला सशक्तिकरण के क्षेत्र में बेटी फाउंडेशन द्वारा किए जा रहे प्रयासों की सराहना की।




