Uncategorized

भारतीय जनता पार्टी के 47वें स्थापना दिवस पर 6 अप्रेल को भव्य कार्यशाला का आयोजन।

जयपुर। विश्व के सबसे बड़े राजनीतिक संगठन भारतीय जनता पार्टी के 47वें स्थापना दिवस के अवसर पर पार्टी कार्यकर्ताओं के लिए एक विशेष कार्यशाला का आयोजन दिनांक: 06 अप्रैल 2026 सायं 3 बजे द फ्लोरेन्स रिसोर्ट में किया जा रहा है। कार्यक्रम में राजस्थान की उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहकर बूथ स्तर के कार्यकर्ताओं से संवाद करेंगी। कार्यशाला में भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ-साथ कॉलोनियों की विकास समितियों के पदाधिकारी एवं वार्ड के प्रबुद्धजनों को आमंत्रित किया गया हैं। आयोजकों ने सभी से राष्ट्र प्रथम के संकल्प को और सशक्त बनाने तथा समृद्ध भारत के निर्माण में सक्रिय भागीदारी निभाने का आह्वान किया। कार्यक्रम का आयोजन निवर्तमान पार्षद वार्ड 28 दुर्गेश नंदनी, निवर्तमान पार्षद वार्ड 19 बाबूलाल शर्मा एवं संयोजक वार्ड 14 शंकर सिंह नाथावत के संयोजन में किया जाएगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!