कलमप्रिया साहित्यिक संस्थान व शेरवानी फाउंडेशन द्वारा साहित्य के मूर्धन्य कवियों की स्मृति में सजा भव्य काव्य-पाठ समारोह ।

सुनितात्रिपाठी’अजय नजर इंडिया न्यूज संवाद।
जयपुर। गुरुवार, 9 अप्रैल 2026 को कलमप्रिया लेखिका साहित्य संस्थान एवं शेरवानी फाउंडेशन के संयुक्त तत्वावधान में शहर के ग्रैंड सफारी होटल के सभागार में हिंदी साहित्य के मूर्धन्य कवियों—मीरा, रसखान, कबीर और रहीम—की स्मृति में भव्य काव्य-पाठ समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का वातावरण साहित्यिक ऊर्जा एवं संवेदनाओं से ओत-प्रोत रहा।
समारोह का सफल निर्देशन संस्था की अध्यक्ष शशि सक्सेना द्वारा किया गया, जबकि अध्यक्षता डॉ. रेशमा खान ने गरिमापूर्ण ढंग से निभाई। कार्यक्रम का संयोजन पवनेश्वरी वर्मा ने कुशलतापूर्वक किया, संचालन डॉ. पुनीता कुमारी ने प्रभावशाली शैली में किया तथा विशेष समीक्षा डॉ. कंचना सक्सेना द्वारा प्रस्तुत की गई, जिसने कार्यक्रम को और अधिक सारगर्भित बना दिया।
तकनीकी सहयोग में रीतिका मदान की महत्वपूर्ण भूमिका रही, वहीं विशेष सहयोग शशि तनेजा, डॉ. मनीषा दुबे, सुनीता त्रिपाठी ‘अजय’ तथा हिमाद्री वर्मा ‘समर्थ’ ने प्रदान किया।
इस अवसर पर शहर की अनेक वरिष्ठ एवं प्रतिष्ठित कवयित्रियों ने अपनी सशक्त रचनाओं से श्रोताओं को भावविभोर कर दिया। काव्य-पाठ करने वाली प्रमुख कवयित्रियाँ रहीं—
उषा शर्मा, आशा अरोड़ा, कमलेश शर्मा, मंजू कपूर, पार्वती भगवानी, सुनीता तिरपाति, ऋतु रागिनी, ललिता भोला, हिमाद्री वर्मा ‘समर्थ’, डॉ. पूनम केसवानी, शशि सक्सेना, शशि पाठक, कंचना सक्सेना, आशा परनामी, सुमन पहाड़िया, अर्चना माथुर, अर्चना सिंह ‘अन्ना’, मनीषा अरोड़ा, अनुराधा माथुर, सरोज चौहान, पुष्पा माथुर, साधना रस्तोगी, रेनू शब्दमुखर, मनोरमा माथुर, सुषमा शर्मा, डॉ. सुनेल लता सहाई, अंजना चड्डा, सुषमा अरोड़ा, कसी पाठक, रीतिका मदान, डॉ. मनीषा दुबे, रेनू शब्द मुखर्जी, अल्का गर्ग, मंजुलता अरोड़ा, नंदिनी पंचवानी, डॉ. माला केलाश एवं गरिमा श्रीवास्तव ने काव्य-पाठ किया।
कार्यक्रम में रेनू ‘शब्दमुखर’ जी को जन्मदिन की शुभकामनाएं भी दी गईं।
अंत में डॉ. कंचना सक्सेना द्वारा सभी अतिथियों एवं प्रतिभागियों का आभार व्यक्त किया l
सुनितात्रिपाठी’अजय




