रावणा राजपूत मातृशक्ति संगठन की बैठक आयोजित

भीलवाड़ा। रावणा राजपूत मातृशक्ति संगठन की बैठक संस्थापक अध्यक्ष निशा कंवर गौड, संरक्षक वनिता कंवर पंवार के नेतृत्व में व जिलाध्यक्ष सुनीता कंवर राठौड़ की अध्यक्षता में सब्जी मंडी स्थित कार्यालय पर आयोजित की गई|जिलाध्यक्ष सुनीता कंवर राठौड़ ने बताया कि संगठन के आगामी कार्यक्रम की रूपरेखा पर चर्चा की गई| जल्द ही संगठन की जिला कार्यकारिणी का विस्तार किया जायेगा| जिला प्रवक्ता सुनीता कंवर जादू ने बताया कि भारत सरकार द्वारा होने वाली जनगणना में जाति कॉलम में समाजबंधुओं को जागरूक कर रावणा राजपूत अंकित करवाने के लिए संगठन द्वारा अभियान चलाया जायेगा| समाज में महिला जागरूकता के प्रयास किए जाएंगे| संगठन द्वारा समाज की निर्धन बालिकाओं की शिक्षा में सहयोग करने का भी निर्णय लिया| समाज की बालिकाओं को आत्मरक्षा के गुर सिखाने के लिए शिविर का आयोजन भी जल्द ही किया जायेगा| समाज की मातृशक्ति को आत्मनिर्भर बनाए के लिए सरकार की योजनाओं को उन तक पहुंचाने का प्रयास किया जायेगा| इस दौरान संगठन महामंत्री नीलम कंवर सोलंकी, उपाध्यक्ष सीमा कंवर पंवार, सोनम कंवर पंवार, कोषाध्यक्ष स्वीटी कंवर कानावत सांस्कृतिक मंत्री मंजू कंवर सिसोदिया, संध्या कंवर, मनोज कंवर सहित पदाधिकारीगण मौजूद थी| सुनीता कंवर राठौड़
जिलाध्यक्ष
रावणा राजपूत मातृशक्ति संगठन भीलवाड़ा




