कांग्रेस महिला प्रकोष्ठ की पहल: बेजुबान पक्षियों के लिए लगाए परिंडे
जयपुर पीसीसी कार्यालय में सेवा भाव का संदेश, कई महिला नेता रहीं मौजूद
जयपुर। राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी कार्यालय में जयपुर शहर जिला कांग्रेस महिला प्रकोष्ठ की अध्यक्ष श्रीमती मंजू लता मीणा के नेतृत्व में बेजुबान पक्षियों के लिए पानी की व्यवस्था हेतु परिंडे लगाए गए। भीषण गर्मी को देखते हुए की गई इस पहल को मानवता और पर्यावरण संरक्षण की दिशा में सराहनीय कदम माना जा रहा है।

इस अवसर पर विप्र कल्याण बोर्ड की पूर्व उपाध्यक्ष श्रीमती मंजू शर्मा, प्रदेश कांग्रेस कमेटी सचिव श्रीमती लीलावती वर्मा, प्रदेश कांग्रेस कमेटी महासचिव श्रीमती तस्लीम बेगम, मालवीय नगर की पार्षद प्रत्याशी श्रीमती अर्चना कलसिया, श्रीमती कृतिका शर्मा सहित कई महिला कार्यकर्ता उपस्थित रहीं।
कार्यक्रम में वक्ताओं ने कहा कि गर्मी के मौसम में पक्षियों के लिए पानी की व्यवस्था करना प्रत्येक व्यक्ति की जिम्मेदारी है। ऐसे छोटे-छोटे प्रयास न केवल जीव-जंतुओं के जीवन की रक्षा करते हैं, बल्कि समाज में संवेदनशीलता और सेवा भाव को भी बढ़ावा देते हैं।
महिला प्रकोष्ठ द्वारा की गई इस पहल को स्थानीय स्तर पर लोगों ने सराहा और इसे जन-जागरूकता बढ़ाने वाला कदम बताया।



