Uncategorized

जीशांत के जलवा पूजन में जुटे प्रदेश के प्रमुख जनप्रतिनिधि, संत-महात्माओं ने दिया आशीर्वाद

 

जयपुर।विजय शर्मा एवं प्रतिभा शर्मा के सुपुत्र तथा सुशील भारद्वाज व सुनीता भारद्वाज के दोहिते जीशांत के जलवा कुआँ पूजन समारोह का आयोजन बड़े ही हर्षोल्लास और पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ सम्पन्न हुआ। इस अवसर पर देश और प्रदेश की अनेक प्रमुख हस्तियों ने उपस्थित होकर बालक को आशीर्वाद प्रदान किया। समारोह में ओम प्रकाश माथुर, वासुदेव देवनानी, दिया कुमारी, प्रेमचंद बैरवा, जोराराम कुमावत, कन्हैयालाल चौधरी, गौतम कुमार दक, झाबर सिंह खर्रा, हीरालाल नागर, जवाहर सिंह बेढ़म तथा विजय सिंह चौधरी सहित कई जनप्रतिनिधियों की गरिमामयी उपस्थिति रही।

इसके अतिरिक्त सतीश पूनियां, अरुण चतुर्वेदी, अशोक परनामी, सुमेधानंद सरस्वती, रामचरण बोहरा, पूर्व विधायक धरमनारायण जोशी, रामहेत यादव, मानसिंह किंसरिया सहित अनेक गणमान्य जन उपस्थित रहे।धरमनारायण जोशी, रामहेत यादव, मानसिंह किंसरिया सहित अनेक गणमान्य जन उपस्थित रहे। समारोह में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के पदाधिकारी, भाजपा के अन्य नेता, जिलाध्यक्ष राजेश गुर्जर, अमित गोयल, प्रेम सिंह बनवासा तथा शंकर गोरा सहित सैकड़ों की संख्या में गणमान्य नागरिक, प्रशासनिक अधिकारी, पुलिस अधिकारी, विभिन्न संगठनों के पदाधिकारी और साधु-संत भी शामिल हुए। सभी अतिथियों ने नन्हे जीशांत को उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएँ देते हुए परिवार को हार्दिक बधाई दी।

समारोह में पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ धार्मिक अनुष्ठान सम्पन्न हुए और वातावरण भक्तिमय एवं मंगलमय बना रहा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!