Uncategorized

श्रीमद्भागवत कथा ज्ञान यज्ञ सप्ताह का भव्य समापन, श्रद्धालु हुए भावविभोर

 

पत्रकार साबिर कुरेशी

जयपुर। देवकान्ति स्मृति ट्रस्ट, जयपुर की ओर से आध्यात्मिक जागृति के उद्देश्य से आयोजित श्रीमद्भागवत कथा ज्ञान यज्ञ सप्ताह का 29 अगस्त को श्यामनगर स्थित श्री हरिहर मंदिर में भव्य एवं श्रद्धापूर्ण समापन हुआ। 23 अगस्त से 29 अगस्त तक चले इस धार्मिक आयोजन में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लेकर कथा का श्रवण किया।

देवभूमि हरिद्वार से पधारे व्यासपीठ आचार्य परमपूज्य श्री वासु मिश्रा ने अपनी ज्ञानपूर्ण वाणी, मधुर कंठ और भावपूर्ण ओजस्वी कथा शैली से श्रद्धालुओं को मंत्रमुग्ध कर दिया। कथा के दौरान विभिन्न धार्मिक एवं आध्यात्मिक प्रसंगों का भावपूर्ण वर्णन किया गया।

ज्ञान यज्ञ सप्ताह के दौरान गोवर्धन लीला, श्रीकृष्ण प्राकट्योत्सव और रुक्मिणी विवाह सहित अनेक प्रसंगों को उल्लास एवं भक्तिभाव के साथ मनाया गया। इन अवसरों पर मंदिर परिसर भक्तिमय वातावरण से सराबोर रहा। कथा के अंतिम दिन 29 अगस्त को कथा उपरांत हरिहर मंदिर प्रांगण में प्रसादी का आयोजन किया गया, जिसमें श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया। देवकान्ति स्मृति ट्रस्ट के पदाधिकारियों ने आयोजन को सफल बनाने में सहयोग के लिए श्री हरिहर मंदिर समिति, श्यामनगर जयपुर, व्यासपीठ आचार्य श्री वासु मिश्रा एवं उनसे संबद्ध संगीत कलाकारों का हार्दिक आभार व्यक्त किया। साथ ही कथा में श्रद्धापूर्वक शामिल हुए श्यामनगर जयपुर के सभी रसिक श्रोताओं के प्रति भी धन्यवाद एवं कृतज्ञता प्रकट की गई।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Click to listen highlighted text!
error: Content is protected !!