Welcome to Nazar India 24   Click to listen highlighted text! Welcome to Nazar India 24
Uncategorized

कोलकाता की सुमन दीक्षित को मिला महादेवी वर्मा विश्व भूषण सम्मान 2026

 

लखनऊ। उत्तर प्रदेश हिंदी संस्थान के प्रतिष्ठित निराला सभागार में 12 सितंबर 2026, शनिवार को निहारिका साहित्य मंच एवं कंट्री ऑफ इंडिया फाउंडेशन ट्रस्ट के तत्वावधान में महान कवयित्री महादेवी वर्मा की पुण्य स्मृति में महादेवी वर्मा विश्व भूषण सम्मान 2026 समारोह गरिमामय वातावरण में सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। समारोह में देश के विभिन्न क्षेत्रों से आए साहित्यकारों और रचनाकारों ने सहभागिता की। इस अवसर पर कोलकाता की साहित्यकार सुमन दीक्षित को महादेवी वर्मा विश्व भूषण सम्मान से सम्मानित किया गया। सम्मान प्राप्त करते हुए उन्होंने इसे अपने लिए गौरव और सौभाग्य का अवसर बताया।

आयोजन ने साहित्यिक परिजनों और रचनाकारों को एक-दूसरे से मिलने तथा आत्मीय संवाद का अवसर प्रदान किया। कार्यक्रम में साहित्य, सृजन और हिंदी भाषा के प्रति समर्पण की भावना दिखाई दी।
आयोजन के लिए रीमा सिन्हा के भगीरथ प्रयास, सक्रियता, स्नेहपूर्ण व्यवहार और हिंदी साहित्य के प्रति समर्पण की सराहना की गई। आमंत्रित साहित्यकारों के प्रति उनके आत्मीय एवं सम्मानपूर्ण व्यवहार को भी उपस्थित रचनाकारों ने सराहा। महादेवी वर्मा के नाम से विश्व भूषण सम्मान प्राप्त करना सम्मानित रचनाकारों के लिए गौरव का विषय रहा। महादेवी वर्मा ज्ञानपीठ पुरस्कार एवं पद्म विभूषण से सम्मानित हिंदी साहित्य की प्रमुख कवयित्री थीं और छायावाद की युगप्रवर्तक रचनाकारों में उनका महत्वपूर्ण स्थान है।
कार्यक्रम के दौरान काव्य पाठ से पूर्व पद्मश्री डॉ. विद्या बिंदु सिंह के साथ कुछ समय आत्मीय संवाद का अवसर भी मिला। आयोजन को सफल बनाने के लिए रीमा सिन्हा एवं अजीज सिद्दीकी सहित आयोजन से जुड़े सभी सहयोगियों को साहित्यकारों ने बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!