Uncategorized

शिक्षिका, लेखिका व कवयित्री डॉ. लक्ष्मी चौहान को मिला- वीर चंद्र सिंह गढ़वाली शिक्षक सम्मान

 

शिक्षक दिवस के अवसर पर “वीर चंद्र सिंह गढ़वाली उत्थान सेवा समिति” के द्वारा नगर निगम प्रेक्षागृह (ऑडिटोरियम), कोटद्वार, उत्तराखंड में 5 सितंबर 2026 को “शिक्षक सम्मान समारोह” का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी एवं गढ़वाल लोकसभा के माननीय सांसद श्री अनिल बलूनी जी, उत्तराखंड विधानसभा अध्यक्ष व स्थानीय विधायिका श्रीमती ऋतु खंडूड़ी भूषण जी, महापौर श्री शैलेन्द्र सिंह रावत जी, जिला अध्यक्ष श्री राज गौरव नौटियाल जी, प्रदेश मंत्री श्री सतीश लखेड़ा जी, वरिष्ठ भाजपा नेता श्री उमेश त्रिपाठी जी, गौ सेवा आयोग अध्यक्ष पंडित राजेंद्र अन्थवाल जी, सिंचाई सलाहकार समिति उपाध्यक्ष श्री ऋषि कंडवाल जी पूर्व मंडी समिति अध्यक्ष श्री सुमन कोटनाला जी सहित समस्त सम्मानित शिक्षकगण एवं विद्यार्थी उपस्थित रहे।समारोह का आयोजन शैलेन्द्र सिंह बिष्ट (गढ़वाली) अध्यक्ष वीर चंद्र सिंह गढ़वाली उत्थान सेवा समिति के द्वारा किया गया। समारोह में शिक्षिका, लेखिका व कवयित्री श्रीमती लक्ष्मी चौहान, सहायक अध्यापक, रा.प्रा.वि.- सुकई, बीरोंखाल, जनपद पौड़ी गढ़वाल को सम्मानित किया गया। उन्हें यह सम्मान शिक्षा के क्षेत्र में किये गए नवाचार व हिन्दी साहित्य में लेखन करने एवम् हिन्दी भाषा के प्रचार प्रसार के लिए दिया गया। श्रीमती लक्ष्मी चौहान जी द्वारा चयन समिति एवं वीर चंद्र सिंह गढ़वाली उत्थान सेवा समिति के अध्यक्ष श्री शैलेन्द्र सिंह बिष्ट (गढ़वाली) जी व श्री सुनील रावत जी (सेवानिवृत्त शिक्षक, पूर्व फुटबॉल कोच) का आभार व्यक्त किया गया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Click to listen highlighted text!
error: Content is protected !!