Welcome to Nazar India 24   Click to listen highlighted text! Welcome to Nazar India 24
Uncategorized

जन्माष्टमी पर गूंजे कृष्ण भक्ति के स्वर, संस्कार सेना की कार्यकारिणी का विस्तार

 

संस्कार सेना की राजस्थान कार्यकारिणी का विस्तार, नवनियुक्त पदाधिकारियों ने ली निष्ठा की शपथ

जयपुर, 5 सितंबर 2026। सरस्वती सुर संगम म्यूजिकल परिवार की ओर से शनिवार को जन्माष्टमी के पावन अवसर पर भव्य भजन संध्या का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में राजस्थान संस्कार सेना संस्कृति प्रकोष्ठ से जुड़े सुर साधकों ने एक से बढ़कर एक मनमोहक भजनों की प्रस्तुतियां देकर वातावरण को कृष्णमय बना दिया। उपस्थित श्रद्धालु भगवान श्रीकृष्ण की भक्ति में भाव-विभोर नजर आए और हर्षोल्लास के साथ कान्हा का जन्मोत्सव मनाया।

भजन संध्या के दौरान राजस्थान संस्कार सेना की कार्यकारिणी का विस्तार भी किया गया। प्रदेश अध्यक्ष हनुमान सहाय सिरसी एवं राष्ट्रीय उपाध्यक्ष चंद्रकला शर्मा ने राजेंद्र भाटी, राकेश श्रीवास्तव, देवेंद्र कुमावत, राजबाला, दिनेश सिंह, पंकज मिश्रा, आनंद सावड़ एवं विकास सैनी को नियुक्ति पत्र प्रदान कर संगठन की जिम्मेदारियां सौंपीं।

इस अवसर पर नवनियुक्त पदाधिकारियों ने संस्था के नियमों एवं उद्देश्यों के अनुरूप निष्ठा, समर्पण और ईमानदारी से कार्य करने की शपथ ली। पदाधिकारियों ने संगठन की सांस्कृतिक एवं सामाजिक गतिविधियों को मजबूत करने तथा समाजहित में सक्रिय भूमिका निभाने का संकल्प व्यक्त किया।कार्यक्रम में विशेष आकर्षण गौ संरक्षण को समर्पित फिल्म के पोस्टर विमोचन का रहा। संस्था के नवनियुक्त पदाधिकारी विकास सैनी, जो लंबे समय से गौ रक्षा एवं गौ सेवा के क्षेत्र में सक्रिय हैं, द्वारा गौ माता के संरक्षण और संवर्धन के उद्देश्य से फिल्म का निर्माण किया जा रहा है। इसी क्रम में कार्यक्रम के दौरान फिल्म के पोस्टर का विमोचन किया गया।आयोजकों ने कहा कि भगवान श्रीकृष्ण का जीवन धर्म, करुणा, सेवा और लोककल्याण का संदेश देता है। ऐसे आयोजनों के माध्यम से भारतीय संस्कृति, भक्ति और सामाजिक सरोकारों को जन-जन तक पहुंचाने का प्रयास निरंतर जारी रहेगा। भजन संध्या का समापन श्रीकृष्ण के जयकारों और भक्तिमय वातावरण के बीच हुआ।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!