Welcome to Nazar India 24   Click to listen highlighted text! Welcome to Nazar India 24
Uncategorized

जनसमस्याओं के हल की मांग को लेकर श्री तारा एनक्लेव कालोनी वासी 9 सितंबर को नगर परिषद कार्यालय पर करेंगे प्रदर्शन ।

 

समालखा लोकेश झा। नगर परिषद द्वारा श्री तारा एनक्लेव कालोनी की लगातार उपेक्षा से गुस्साए कालोनी वासियों ने मीटिंग करके 9 सितंबर को नगर परिषद कार्यालय पर प्रदर्शन करने का फैसला लिया है । कालोनी की रेजिडेंट वेलफेयर एसोसिएशन (आरडब्ल्यूए) के प्रधान सुभाष रमन व महा सचिव जगबीर पंवार ने बताया कि कालोनी अप्रूव्ड होने के बावजूद नगर परिषद द्वारा यहां कोई विकास कार्य नहीं किया जा रहा । कई बार परिषद अधिकारियों को जन समस्याओं बारे अवगत कराया जा चुका है लेकिन कोई भी सुनने को तैयार नहीं। इसलिए कालोनी वासी महिला- पुरुष 9 सितंबर को कुंभकर्णी नींद में सोए प्रशासन को जगाने के लिए नगर परिषद कार्यालय पर रोष प्रदर्शन करेंगे और जन समस्याओं के हल की मांग करेंगे । मुख्य मांगें:- कालोनी में सफाई कर्मचारी नियुक्त हों,सीवर पाइप लाइन बिछाई जाए, पेयजल सप्लाई शुरू की जाए, कच्छी गलियां पक्की की जायें, टूटी हुई पुलिया व नालियां ठीक की जाएं, आतंकी बंदरों व कुत्तों को पकड़ा जाए, स्पीड ब्रेकर लगाए जाएं, स्टील बेंच रखवाए जाएं, शेष बचे एरिया को अप्रूव किया जाए,मच्छर मार दवाई का स्प्रे किया जाए। कालोनी की इस मीटिंग में आरडब्ल्यूए संरक्षक एवं आरटीआई एक्टिविस्ट कॉमरेड पीपी कपूर, प्रधान सुभाष रमन, महा सचिव जगबीर पंवार,कैशियर मनीष अम्बावत,आकाश गर्ग, अजीत कुमार,मनोज धीमान, जोगेंद्र सिंह, ,अनिल कौशिक, मोनू राजावत, विनोद ठाकुर,जितेंद्र, हरिओम,हर्ष तंवर,सतीश छाबड़ा,राज कथूरिया आदि मौजूद थे ।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!