Welcome to Nazar India 24   Click to listen highlighted text! Welcome to Nazar India 24
Uncategorized

घायल कोयल का रेस्क्यू कर राजिंदर आलसिखा ने बचाई जान

स्वतंत्र पत्रकार घनश्याम शर्मा श्री गंगानगर

श्रीगंगानगर। भगत सिंह रेस्क्यू टीम श्रीगंगानगर के संस्थापक राजिंदर आलसिखा को एक कॉल प्राप्त हुई, जिसमें बताया गया कि एक कोयल आसमान से गिरने के बाद उसे काफी गहरी चोट लगी थी। वह धूप में करीब 2 से 3 घंटे तक पड़ी रही, जिससे उसकी हालत और भी खराब हो गई कोयल पक्षी गंभीर हालत में है और उसे रेस्क्यू की आवश्यकता है। सूचना मिलते ही राजिंदर आलसिखा मौके पर पहुंचे और कोयल का सुरक्षित रेस्क्यू किया।
रेस्क्यू के बाद उन्होंने पक्षी की हालत को देखते हुए उसका उपचार शुरू किया और उसकी देखभाल की। कोयल राजस्थान में अब बहुत कम दिखाई देने वाला पक्षी है। इसकी मधुर आवाज लोगों को बहुत पसंद आती है, इसलिए राजिंदर आलसिखा ने उसकी जान बचाने के लिए विशेष देखभाल की। लगातार तीन दिन के उपचार और देखभाल के बाद कोयल स्वस्थ हो गई। अब वह सुरक्षित है। भगत सिंह रेस्क्यू टीम का यह प्रयास बेजुबान पक्षियों और जानवरों के प्रति उनकी सेवा भावना को दर्शाता है।
अपील: यदि किसी को घायल या बीमार पक्षी अथवा जानवर दिखाई दे, तो उसे परेशान न करें और तुरंत रेस्क्यू टीम से संपर्क करें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!