Welcome to Nazar India 24   Click to listen highlighted text! Welcome to Nazar India 24
Uncategorized

नमो एक्सप्रेस से 1500 गणेश भक्त कोंकण के लिए रवाना

 

मुंबई। गणेशोत्सव के अवसर पर मुंबई में रहने वाले चाकरमानियों को अपने गांव के गणपति बप्पा के दर्शन के लिए कोंकण जाने की सुविधा उपलब्ध कराने के उद्देश्य से लोढ़ा फाउंडेशन की ओर से हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी विशेष ‘नमो एक्सप्रेस’ की व्यवस्था की गई। शनिवार को छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस के प्लेटफॉर्म नंबर 18 से सुबह 11 बजकर 5 मिनट पर ट्रेन कोंकण के लिए रवाना हुई।

मुंबई भाजपा अध्यक्ष तथा विधायक अमित साटम ने इस विशेष ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। ट्रेन से 1500 से अधिक गणेश भक्त कोंकण के लिए रवाना हुए। नमो एक्सप्रेस छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस से सावंतवाड़ी तक चलेगी।गणेशोत्सव के लिए अपने गांव जाने वाले चाकरमानियों के लिए यह विशेष सुविधा उपलब्ध कराई गई है। अपने परिवार के साथ और गांव के गणपति बप्पा के साथ गणेशोत्सव मनाने का अवसर मिल सके, इसी उद्देश्य से की गई इस पहल को गणेश भक्तों का उत्स्फूर्त प्रतिसाद मिला। कैबिनेट मंत्री मंगल प्रभात लोढ़ा ने कहा कि गणेशोत्सव प्रत्येक मराठी व्यक्ति की भावनाओं से जुड़ा हुआ पर्व है। मुंबई में नौकरी और व्यवसाय के सिलसिले में रहने वाले चाकरमानियों को अपने गांव के गणपति बप्पा के दर्शन के लिए जाने और अपने परिवार के साथ यह पर्व मनाने का अवसर मिले, यही इस पहल के पीछे की भावना है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस के मार्गदर्शन में हर वर्ष गणेश भक्तों के लिए विशेष रेल और बस सेवा की व्यवस्था की जाती है। मुंबई से कोंकण की ओर रवाना होते समय गणेश भक्तों के चेहरों पर दिखाई देने वाली खुशी ही इस पहल की सबसे बड़ी सफलता है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!