पुलिस द्वारा वकील पर हमला करने वाले अभियुक्त की गिरफ्तारी नहीं होने पर 12 अक्टूबर को संपूर्ण जिले के अधीनस्थ अदालतों में न्यायिक कार्य रहेगा ठप्प

भीलवाड़ा। जिला अभिभाषक संस्था अध्यक्ष उम्मेदसिंह राठौड़ के नेतृत्व में न्यायालय परिसर स्थित जिला अभिभाषक संस्था कार्यालय में अति आवश्यक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित हुई|जिसमें संस्था उपाध्यक्ष महिपाल सिंह राणावत, महासचिव पंकज दाधीच, रेवेन्यू महासचिवि मनोहरलाल बुनकर, कोषाध्यक्ष रवि गोरानी, सह सचिव आदित्यसिंह चौहान, पुस्तकालय सचिव प्रताप तेली, मनोनीत सदस्य पंकज पंचोली, राघवेंद्रनाथ व्यास, ओमप्रकाश तेली, वंदना आमेटा, पीरू सिंह गौड़, आनंद शर्मा ने भाग लिया|
अध्यक्ष राठौड़ ने बताया कि अधिवक्ता गोविंद मानमिया के साथ हमला कारित करने वाले हमलावर अभियुक्त दुर्गालाल उर्फ अक्षय गुर्जर उर्फ विक्रम की पहचान होने के बावजूद व अभियुक्त का साथ देने वाली महिला मारुति देवी सांसी की गिरफ्तारी होने के बावजूद पुलिस द्वारा अभी तक अभियुक्त को गिरफ्तार नहीं किया गया है| 2 दिन पूर्व ही पुलिस अधीक्षक द्वारा जिला अभिभाषक संस्था को आश्वस्त किया गया था कि 2 दिन में अभियुक्त की गिरफ्तारी हो जाएगी लेकिन अभियुक्त की अब तक गिरफ्तारी नहीं होना पुलिस की नाकामयाबी और उदासीनता को दर्शाता है| अभियुक्त की अब तक गिरफ्तारी नहीं होने से वकीलों में काफी रोष है|
अध्यक्ष उम्मेदसिंह राठौड़ ने बताया कि संस्था पदाधिकारियो द्वारा सख्त निर्णय लेते हुए सोमवार 12 अक्टूबर को संपूर्ण जिले की सभी अधीनस्थ अदालतों में न्यायिक कार्य नहीं करने का निर्णय लिया| संपूर्ण जिले के अधिवक्ताओं द्वारा न्यायिक कार्य का बहिष्कार किया जाएगा| कोई भी अधिवक्ता न्यायालय में पैरवी नहीं करेगा| अधिवक्ताओं द्वारा उग्र आंदोलन कर संपूर्ण जिले की अधीनस्थ अदालतों में विरोध प्रदर्शन किया जाएगा|
अध्यक्ष राठौड़ ने कहा कि अगर पुलिस द्वारा अधिवक्ता गोविंद मानमिया पर हमला करने वाले अभियुक्त को गिरफ्तार नहीं किया जाता है तो अधिवक्ताओं द्वारा उग्र आंदोलन चलाकर सम्पूर्ण राजस्थान में न्यायिक कार्य का बहिष्कार किया जाएगा|
उम्मेदसिंह राठौड़
अध्यक्ष
जिला अभिभाषक संस्था भीलवाड़ा




