विधायक भड़ाना ने गोल्डन पार्क का विकास कार्यों का लिया जायजा ।

समालखा । लोकेश झा। गोल्डन पार्क समालखा में शनिवार को विधायक मनमोहन भड़ाना अचानक पार्क का निरीक्षण करने पहुंच गए। इस दौरान पार्षद मनीष बेनीवाल, पार्षद प्रतिनिधि विपिन छाबड़ा और गोल्डन पार्क समिति के प्रधान पवन बेनीवाल ने समिति के सदस्यों के साथ विधायक से मुलाकात की और उन्हें पार्क का दौरा करवाकर विकास कार्यों तथा मौजूदा कमियों से अवगत कराया। निरीक्षण के दौरान पार्क में विकास कार्यों को गति देने, व्यवस्थाओं में सुधार करने और लोगों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध करवाने को लेकर विस्तार से चर्चा हुई। समिति की ओर से पार्क में सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने के लिए सीसीटीवी कैमरे लगवाने तथा पुलिस की गश्त बढ़ाने की मांग भी विधायक के समक्ष रखी गई। विधायक भड़ाना ने समिति के सदस्यों को आश्वासन दिया कि शहर के प्रमुख गोल्डन पार्क में किसी भी तरह की समस्या नहीं आने दी जाएगी। उन्होंने कहा कि मौजूदा समिति प्रधान पवन बेनीवाल के नेतृत्व में बेहतर कार्य कर रही है। पार्क से संबंधित समस्याओं का जल्द स्थायी समाधान करवाया जाएगा, ताकि यहां आने वाले लोगों को किसी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े। विधायक ने मौके पर संबंधित अधिकारियों को गोल्डन पार्क की व्यवस्थाओं, विकास कार्यों और समस्याओं के समाधान को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए। उन्होंने पार्क की सुविधाओं को बेहतर बनाने और सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करने की दिशा में जरूरी कदम उठाने पर जोर दिया। इस अवसर पर संजय बैनीवाल, पार्षद पति विपीन छाबड़ा, मनोहर लाल महेंद्रा, नगर परिषद सचिव प्रिंस मेहंदी रत्ता, गौरव जेई, स्नेह गर्ग, मन्नू छाबड़ा विधायक प्रतिनिधि विजय शेखर व शारिक सहित अन्य लोग मौजूद रहे।




