Uncategorized

संवेदनाओं का संसार -डॉ. दक्षा जोशी ‘निर्झरा’

 

संवेदनाएँ मनुष्य के भीतर बहने वाली वह अदृश्य सरिता हैं, जो जीवन के सूखे तटों को आत्मीयता की नमी प्रदान करती हैं। शब्द जहाँ मौन हो जातें हैं, वहाँ संवेदनाएँ हृदय की भाषा बनकर बहुत कुछ कह जातीं हैं। किसी की आँखों में छिपी नमी पढ़ लेना, मुस्कान के पीछे की उदासी पहचान लेना और बिना माँगे किसी के दुःख में सहभागी बन जाना ही सच्ची संवेदनशीलता है। विडंबना है कि संवाद के असंख्य साधनों के बावजूद आज हृदयों के बीच दूरियाँ बढ़ती जा रहीं हैं। हम चेहरों को पढ़ते हैं, किंतु मन की इबारत समझना भूलतें जा रहे हैं।
संवेदनशीलता दुर्बलता नहीं, बल्कि जागृत मानवीय चेतना की परिचायक है, जो प्रेम, करुणा, क्षमा, सहिष्णुता और परस्पर सम्मान का अर्थ समझाती है।
संसार की सुंदरता सुविधाओं से नहीं, संवेदनाओं से बढ़ती है। किसी के जीवन में सहारा बन सकें, यही मनुष्यता की सबसे बड़ी उपलब्धि है।
क्योंकि मनुष्य होना जन्म की पहचान है, किंतु संवेदनशील होना उसके व्यक्तित्व की सर्वोच्च उपलब्धि है।

-डॉ. दक्षा जोशी ‘निर्झरा’

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Click to listen highlighted text!
error: Content is protected !!