संस्मरण लेखन: अपनापन खो गया – पालजीभाई राठोड़ ‘प्रेम’ (सुरेंद्रनगर – गुजरात)

पहले हमारे गांव में घर छोटा था मगर मन बड़ा था। मेहमान आते थे तो सब बैठने आते थे।बातें करते थे पूरा मोहल्ला हाल पूछने आ जाते थे।किसी के घर में कुछ जरूरत हो तो पड़ोस के घर ले आते थे।तब रिश्ते खून से नहीं अपनापन से निभाया जाते थे।आज धीरे धीरे मानव अकेला हो गया है।आज घर बड़ा हो गया है लेकिन दिल छोटे हो गये है।पहले जैसी मेहमान गति रही नहीं है।सब अपनेअपने कार्य में व्यस्त रहने लगे हैं। आज अपनापन नहीं रहा है।पहले त्योहारों में पूरा गांव इकट्ठा हो जाते थे।अब त्योहारों के महत्व धीरे धीरे घट रहा है। रिश्ते में कमी नजर आती है। रिश्ते पौधों की तरह होते हैं रोज थोड़ा थोड़ा पानी देना पड़ता है।अब दौड़ भरी जिंदगी में रिश्ते के पौधे सूखने लगा है। पहले रिश्तो में एक अलग ही मिठास हुआ करती थी। बिना किसी स्वार्थ के लोग एक दूसरे के घर आया जाया करते थे।किसी घर में खुशी का कोई प्रसंग होता सब शामिल हो जाते थे। किसी की दुःख में भी सब भागीदार हुआ करते थे। अब दिलों में जगह छोटी होती गई है। रिश्तो की जगह औपचारिकता ने ले ली है।अब सोशल मीडिया का जमाना है।फेसबुक पर हजारों फ्रेंड है। लेकिन जब मन उदास हो तो हाल पूछने वाला कोई बड़ी मुश्किल से मिलता है। अब रिश्ते में लाभ हानि के तराजू पर तौले जाने लगते हैं। मेरा मानना है कि रिश्तो को जीवित रखने के लिए उपहारो कि नहीं छोटे छोटे एहसासों होती जरूरत होती है। सच यही है मकान तो आज भी बहुत है। मगर पहले जैसा अपनापन कहीं खो गया है।
“करो भलाई जगत में हो सबके प्रति प्रीत,
वर्तमान को थाम्ह लो भूलो विगत अतीत।”
पालजीभाई राठोड़ ‘प्रेम’
(सुरेंद्रनगर – गुजरात)




