मुट्ठी में रेत की भांति फिसल रही है जिंदगी – डॉ मीरा कनौजिया काव्यांशी

मिट्टी में रेत की भांति फिसल रही प्रतिपल जिंदगी।
अरे मानव सत्कर्म कर ले ईश्वर की कर ले तू बंदगी।
जिंदगी एक बार मिलती। जीवन सदुपयोग कीजिए।
रेत की भांति फिसल रही है जिंदगी मुट्ठी बंद कीजिए।
जीवन में चैन ,सुकून ,शांतिप्रद, मंगलदायक कीजिए।
परस्पर प्रेम व्यवहार सुखशांतिआदान-प्रदान लीजिए।
भ्रातत्व भाव,परस्पर भावनाओं का सुखद लेन- देन।
विचार विनिमय, सुखद आवास, अनुपम अमन चैन।
जिंदगी चार दिनों का मेला, साकार सार्थक कीजिए।
सद्भाव परोपकार की भावना का ,सर्वत्र विकास हो।
समस्त चराचर जगत के प्राणी का ,सुंदर आवास हो।
आशावादी सकारात्मक ,दृष्टिकोण परआधारित हो।
ढाईअक्षरप्रेम परिपूर्ण ,संवेदनात्मक भावसंबंधित हो।
शहर में एक दूसरे का मान सम्मान सुंदर व्यवहार हो।
सभ्यता शिष्टाचार, सत्य-आधारित मानव आचरणहो।
शिक्षाप्रद सुंदर पठन-पाठन, नैतिकता काविकास हो।
नोनीहालों में भारतीय सुसंस्कृत संस्कृति संस्कार हो।
प्रति घर हो ईश्वर का आवाहन,उन्नतिप्रद परिवर्तन हो।
घर-घर होम धूप दीप अगियारी, कीर्तन आराधना हो।
बालिका खुश रहें,कदापि न होहनन,हरण, अपहरण।
तुलसी पूजन प्रति गृह, नतमस्तक करे, ईश्वर के चरण
डॉ कनौजिमीराया काव्यांशी
स्वरचित मौलिक रचना




