Uncategorized

धान की कटाई – महेन्द्र कुमार सिन्हा जय महासमुंद छत्तीसगढ़

 

छत्तीसगढ़ को धान का कटोरा कहा जाता है। धान की बोवाई से धान की कटाई मिसाई तक किसानों को बहुत ही मेहनत के साथ सूझ-बूझ की जरूरत होती है। आषाढ़ से बोवाई, रोपाई कर बियासी निदाई गुड़ाई कर फसल की कीटों से बचना , जानवरों से बचना , बाढ़ पानी तूफानों से बचना,ओला से बचना बड़ी की जिम्मेदारी और लगन मेहनत का काम है।आज इन सभी स्थितियों से गुजर कर कार्तिक मास में धान की कटाई मिसाई का शुरू हो गया है। किसान को अपनी अपनी मेहनत की कमाई का फल‌ मिलने वाला है।
बहुत ही कठिन दौर से गुजर कर जब किसान पीला सोना धान को अपने खेत से खलिहान में खलिहान से अपने घर में लाते है तो किसानों के चहरे में अलग सी खुशी की लहर चलती है।
आज उसी की लहर का दिन आ गया है,पर आंधी तूफानों पानी के कारण फ़सल बहुत नुकसान पहुंचा है।इस कारण इस बार किसान चिंतित भी है।
पर छत्तीसगढ़ शासन ने किसानों को राहत देते हुए 21क्विंटल धान खरीदी करना है और यदि कम होता है तो भी किसानों आदान राशि प्रदान किया जाएगा।
यह भी किसानों के हित में एक सार्थक प्रयास है।

महेन्द्र कुमार सिन्हा जय
महासमुंद छत्तीसगढ़

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Click to listen highlighted text!
error: Content is protected !!