Uncategorized

सोलह श्रृंगार और सांस्कृतिक रंग में डूबी तीज की छटा

 

जयपुर, मुरलीपुरा — विश्वकर्मा रोड नंबर 1 स्थित स्मृति वन में मातृशक्ति फाउंडेशन के तत्वावधान में तीज और सिंजारे का भव्य आयोजन हर्षोल्लास के साथ सम्पन्न हुआ। संस्था की अध्यक्ष सुनीता भारद्वाज ने बताया कि राजस्थान की सांस्कृतिक परंपराओं में लहरिया परिधान और सोलह श्रृंगार कर तीज का उत्सव मनाने की विशेष मान्यता रही है। इसी परंपरा को जीवंत रखते हुए कार्यक्रम में उपस्थित महिलाओं ने तीज माता की विधिवत पूजा-अर्चना की और पारंपरिक झूलों का आनंद लिया। कार्यक्रम में महिलाओं ने उत्साहपूर्वक नृत्य, खेल प्रतियोगिताएं और बेस्ट लहरिया अवॉर्ड जैसे आकर्षक कार्यक्रमों में भाग लिया। रंग-बिरंगे पारंपरिक वस्त्रों और श्रृंगार में सजी महिलाओं की उपस्थिति ने आयोजन को और भी मनोहारी बना दिया।
इस अवसर पर संस्था की पदाधिकारी पिंकी गुप्ता, सविता खंडेलवाल, मानसी गुप्ता, निशा कानूनगो, ममता यादव, पिंकी बंसल, बीना अग्रवाल, अनीता सोनी, अंजू झालानी, वीणा एवं तनु सहित अन्य सदस्याएं भी मौजूद रहीं। कार्यक्रम का उद्देश्य महिलाओं को आपसी सौहार्द, संस्कृति संरक्षण और सामाजिक सहभागिता से जोड़ना रहा, जो पूरी तरह सफल रहा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!