सेंट एंथोनीज़ स्कूल की छात्राओं का प्रतिष्ठित क्रिकेट प्रतियोगिता के लिए चयन

नानालाल आचार्य । नजऱ इंडिया 24
उदयपुर । सेंट एंथोनीज़ सीनियर सेकेंडरी स्कूल, उदयपुर की कक्षा 12वीं की छात्रा प्रियंशी जैन एवं भाव्या सिसोदिया का चयन प्रतिष्ठित क्रिकेट प्रतियोगिता के लिए हुआ है, जो 1 से 6 जनवरी तक शिवपुरी (मध्य प्रदेश) में आयोजित की जाएगी। चयन से पूर्व दोनों खिलाड़ियों ने जोधपुर में आयोजित प्रशिक्षण शिविर में भाग लेकर अपने खेल कौशल को निखारा। कठिन परिश्रम, अनुशासन और खेल के प्रति समर्पण का परिणाम है कि आज वे इस महत्वपूर्ण प्रतियोगिता में भाग लेने जा रही हैं।
प्राचार्य विलियम डीसूज़ा ने कहा कि यह उपलब्धि पूरे विद्यालय परिवार के लिए गर्व का विषय है। क्रिकेट कोच तारिक खान ने बताया कि प्रियंशी और भाव्या में उत्कृष्ट तकनीक, फिटनेस और टीम भावना है, जो उन्हें आगे भी सफलता दिलाएगी। मीडिया प्रभारी विकास साहू ने कहा कि विश्वास जताते हैं कि प्रियंशी और भाव्या अपने शानदार प्रदर्शन से आगे भी स्कूल का मान बढ़ाती रहेंगी।




