Uncategorized

किशनगढ़ में रियल स्टेट महाकुंभ: निवेशकों व ग्राहको ने जमकर उठाया फायदा

 

मदनगंज-किशनगढ़। सम्पर्क संस्थान और राजस्थान रियलटर्स के सयुंक्त तत्वाधान में राजस्थान की मैनचेस्टर नगरी किशनगढ़ में प्रोपर्टी एक्स्पो का समापन समारोहपूर्वक सम्पन्न हुआ। लव कुश होटल में दो दिवसीय इस भव्य आयोजन में राजस्थान के टॉप 15 बिल्डर्स ने प्लॉट, विला, फ्लैट्स, दुकाने, आफिस, कॉमर्शियल, रिसोर्ट सहित अपने-अपने प्रोजेक्ट को निवेशकों के समक्ष प्रस्तुत किए।

*एक ही छत के नीचे राजस्थान के टॉप बिल्डर्स*
इस आयोजन में किशनगढ़ विधायक डॉ. विकास चौधरी, पूर्व विधायक सुरेश टाक, किशनगढ़ मार्बल एसोसिएशन अध्यक्ष सुधीर जैन, उपाध्यक्ष रमेश चांडक, समाजसेवी प्रदीप अग्रवाल, चंदू वैद, माहेश्वरी समाज अध्यक्ष रामनारायण झंवर, ज्वेलर्स एसोसिएशन के सुरेंद्र मेहनोत, किशनगढ़ टेक्सटाइल पार्क चेयरमैन विजय अग्रवाल, प्रमुख उद्योगपति ओम तोषनीवाल सहित अनेक व्यापारियों ने अवलोकन किया।

*मार्बल पॉवरलूम और विभिन्न समाज के साथ जनप्रतिनिधियों का उमड़ा सैलाब*
इस दौरान विज़िटर्स को अनेक लकी ड्रा के जरिये पुरस्कार दिए गए। कार्यक्रम में सभी बिल्डर्स को स्मृति चिन्ह प्रदान किए गए। राजस्थान रियलटर्स के डायरेक्टर नवीन भूटानी और संपर्क संस्थान के अध्यक्ष अनिल लढ़ा, तक्षक कंपनी की डायरेक्टर प्रियल टांक, सुनील अग्रवाल, मधु मूलचंदानी, कल्पना टाक, नवीन व्यास ने अतिथियों का स्वागत किया।

बड़े बिल्डर्स ने लिया भाग

इस प्रॉपर्टी एक्सपो में मंगलम ग्रुप के साथ रांकावत ग्रुप, रोसियम कॉलोनाइजर्स, चोरडिय़ा ग्रुप, फाइन एसर्स, समन्वयक ग्रुप, यदुराज रियल्टी, वंशदीप, एस. आर. एस., आधार प्राइम, श्रीराम ग्रुप, वृन्दावन प्रापर्टीज के प्रमोटर्स ने अपने-अपने प्रोजेक्ट्स और उनकी विशेषताओं को दर्शाया। रूफलाइन आर्किटेक्ट भी आकर्षण का केंद्र बना।

निवेशकों व ग्राहको के लिए एक सुनहरा अवसर रहा
यह आयोजन किशनगढ़ वासियों के लिए अनेक सौगातें लेकर आया। निवेशकों और बिल्डर्स के बीच की कड़ी बने राजस्थान रियलटर्स और सम्पर्क संस्थान के प्रयासों की सबने सराहना की।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!