जनता की सच्ची व परम हितैषी: श्रीमती मंजू शर्मा को (नज़र इंडिया 24 की ओर से जन्मदिन पर हार्दिक शुभकामनाएं)

समाज और राजनीति में ऐसे व्यक्तित्व बहुत कम मिलते हैं, जो अपने सरल स्वभाव, हँसमुख व्यवहार और कर्मठता से जनता के दिलों पर अमिट छाप छोड़ते हैं। श्रीमती मंजू शर्मा जी उन्हीं में से एक नाम है। विप्र कल्याण बोर्ड की पूर्व उपाध्यक्ष और पूर्व पार्षद के रूप में उन्होंने जिस निष्ठा और जिम्मेदारी से समाज और जनता की सेवा की, वह मिसाल बन गई। मंजू शर्मा जी हमेशा से आम जनता के बीच रहकर उनकी समस्याओं को सुनने और समाधान खोजने में तत्पर रही हैं। उनकी छवि एक ऐसी नेत्री की है, जो केवल मंच तक सीमित नहीं, बल्कि सड़कों और गलियों तक सक्रिय रही। यही कारण है कि जनता उन्हें अपनी मानती है।
सरलता और हँसमुख स्वभाव उनकी सबसे बड़ी पहचान है। उनकी बातचीत में अपनापन और मुस्कान में आत्मीयता झलकती है। यही वजह है कि वे सिर्फ एक जननेत्री ही नहीं, बल्कि परिवार जैसी ममता रखने वाली समाजसेवी भी मानी जाती हैं।
विप्र समाज के कल्याण और सामाजिक उत्थान में भी उन्होंने अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। समाज की एकता और प्रगति को लेकर उनकी सोच हमेशा सकारात्मक रही।
आज, उनके जन्मदिन के अवसर पर नज़र इंडिया 24 परिवार उन्हें ढेरों शुभकामनाएँ प्रेषित करता है। हम प्रार्थना करते हैं कि वे दीर्घायु हों, स्वस्थ रहें और इसी प्रकार समाज सेवा व जनकल्याण के मार्ग पर सदैव प्रेरणा देती रहें।
जे पी शर्मा / जर्नलिस्ट




