Uncategorized

देवदर्शन यात्रा में मनाया गया विप्र कल्याण बोर्ड की पूर्व उपाध्यक्ष मंजू शर्मा का जन्मोत्सव

 

जे. पी. शर्मा

जयपुर । विराज फाउंडेशन के तत्वावधान में आयोजित पंचदिवसीय देवदर्शन यात्रा के दौरान विप्र कल्याण बोर्ड की पूर्व उपाध्यक्ष मंजू शर्मा ने अपना जन्मदिन आध्यात्मिक वातावरण में मनाया। शर्मा ने इस अवसर पर पवित्र धामों में मेहंदीपुर बालाजी, गोवर्धन, अयोध्या, काशी विश्वनाथ, प्रयागराज एवं चित्रकूट की यात्रा कर ईश्वर का आशीर्वाद प्राप्त किया। फाउंडेशन के प्रतिनिधि समूह ने हर्षोल्लास के साथ उनका जन्मदिन उत्सव मनाया फाउंडेशन के प्रदेशाध्यक्ष भुवनेश तिवाड़ी ने बताया कि शर्मा ने अपने जन्मदिन को आध्यात्मिक स्वरूप प्रदान करते हुए सनातन संस्कृति के उत्थान और समाज में धार्मिक चेतना जागृत करने के लिए यह देवदर्शन यात्रा की।इस अवसर पर प्रदेश महासचिव बनवारी लाल शर्मा, व्यापार प्रकोष्ठ जिलाध्यक्ष नारायण लाल शर्मा, महामंत्री रामलाल शेरावत, प्रशासनिक अधिकारी रमाशंकर शर्मा, महेंद्र मठाला, भगवान सहाय जाखड़, हरि शंकर सैनी सहित कई गणमान्य सदस्य व अन्य गणमान्य उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!