Uncategorized

एसडीएम और रीडर 80 हजार की रिश्वत लेते गिरफ्तार

 

डॉ.चेतन ठठेरा स्वतंत्र पत्रकार। नज़र इंडिया 24

जयपुर। भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो ने बड़ी कार्रवाई करते हुए उपखंड अधिकारी (आर ए एस) और उनके रीडर अतिरिक्त प्रशासनिक अधिकारी को कार्यालय एवं आवास से ₹80000 की रिश्वत राशि लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया।

भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो की अतिरिक्त महानिदेशक श्रीमती स्मिता श्रीवास्तव ने जानकारी देते हुए बताया कि एक परिवादी ने एसीबी ब्यूरो कार्यालय धौलपुर को एक शिकायत दी की उपखंड कार्यालय डीग के उपखंड अधिकारी देवी सिंह(आर एस ) का रीडर अतिरिक्त प्रशासनिक अधिकारी मुकेश कुमार स्वयं और एसडीएम के लिए परिवादी की स्वयं की विवादित जमीन का रिसीवर आदेश करने के बदले में डेढ़ लाख रुपए की रिश्वत मांग कर परेशान किया जा रहा है। और सौदा 80000 में तय हुआ है। इस शिकायत का सत्यापन कराया जो सही पाए जाने पर कल देर शाम एसीबी भरतपुर रेंज के उपमहानिरीक्षक राजेश सिंह के सुपरविजन में एसीबी चौकी धौलपुर के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ज्ञान सिंह चौधरी के नेतृत्व में एक टीम का गठन किया गया। टीम ने कार्रवाई करते हुए उपखंड अधिकारी डीग उपखंड कार्यालय देवी सिंह जिला डीग और एसडीएम के रीडर अतिरिक्त प्रशासनिक अधिकारी मुकेश कुमार को₹80000 की राशि परिवादी से लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया। स्मिता श्रीवास्तव ने बताया कि आरोपीगण से पूछताछ व जांच पड़ताल जारी है तथा भ्रष्टाचार अधिनियम के अंतर्गत प्रकरण दर्ज कर अग्रिम अनुसंधान किया जा रहा है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!