Uncategorized

जलदाय विभाग में 80 हजार पद रिक्त, तकनीकी प्रदेशाध्यक्ष ने की नई भर्ती की मांग

 

बीकानेर, 24 सितम्बर।अखिल राजस्थान राज्य संयुक्त कर्मचारी महासंघ (एकीकृत) के तकनीकी प्रदेशाध्यक्ष रमेश उपाध्याय ने कैबिनेट मंत्री सुमित गोदारा से भेंट कर पूर्व में प्रेषित पत्र पर हुई कार्यवाही के लिए आभार व्यक्त किया। उपाध्याय ने बताया कि महासंघ की पाँच सूत्रीय मांगों में से DPC (विभागीय पदोन्नति समिति) संबंधी आदेश जारी हो गए हैं। इसके साथ ही मृतक आश्रितों को अनुकंपा नियुक्ति के आदेश भी जारी किए गए हैं। कर्मचारियों द्वारा राजस्व वसूली एवं अवैध कनेक्शनों पर कार्रवाई के दौरान पुलिस प्रशासन से अपेक्षित सहयोग मिल रहा है। उन्होंने कहा कि जलदाय विभाग में वर्ष 1985 के बाद से तकनीकी कर्मचारियों की नई भर्ती नहीं हुई है। इस दौरान बड़ी संख्या में कर्मचारी सेवानिवृत्त हो चुके हैं, जिसके कारण वर्तमान में लगभग 80,000 पद रिक्त हैं। उन्होंने विभाग में शीघ्र नई भर्ती की मांग उठाई। साथ ही शैक्षणिक योग्यता रखने वाले 10वीं पास कर्मचारियों को स्टोर मुंशी पद पर नियुक्ति आदेश जारी करने की भी आवश्यकता जताई।
इस अवसर पर जिला उपाध्यक्ष ओमप्रकाश साध, नोखा तहसील अध्यक्ष करणीसिंह राठौड़, रामदेव लखारा, मनोज स्वामी, लक्ष्मीनारायण, भंवरलाल मेघवाल, कुशाल चंद सहित अन्य कर्मचारी साथी उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!