आकाशवाणी पर सम्पर्क संस्थान का काव्य धारा कार्यक्रम

सुनीता त्रिपाठी अजय। नज़र इंडिया 24
जयपुर। सम्पर्क संस्थान के तत्वावधान में आकाशवाणी के कार्यक्रम में काव्य धारा बही। इस कार्यक्रम का आयोजन रेशमा खान के निर्देशन में हुआ, जिसमें RJ अनामिका थी। और संस्थान के अध्यक्ष अनिल लड्डा की अध्यक्षता में सचिव रेनू शब्दमुखर ने संस्था के बारे में विस्तृत जानकारी दी। सम्पर्क संस्थान एक सामाजिक संस्था है जो 2001 से समाज सेवा में कार्यरत है। इसके प्रमुख कार्य शिक्षा और साहित्य, समाज सेवा (“सेव बेटी, सेफ बेटी” मिशन), और महिला सशक्तिकरण हैं। संस्था ने 325 से अधिक बेटियों को गोद लेकर उनकी देखभाल की है और 1500 से अधिक जोड़ों का सामूहिक विवाह करवाया है। संस्था 24 वर्षों से समाज सेवा में अग्रणी भूमिका निभा रही है और अनेक पुरस्कारों से सम्मानित हो चुकी है।कार्यक्रम में काव्यपाठ का आयोजन हुआ, जिसमें रेनू शब्दमुखर, हिमाद्री वर्मा ‘समर्थ’, डॉ. पुनीता सोनी, मीनू सोनी, और सुनीता त्रिपाठी ‘अजय’ ने हिंदी और राजस्थानी में काव्यपाठ किया। कार्यक्रम में हिंदी दिवस और त्योहारों पर रचनाएँ प्रमुख रही। मैं इस संस्था से जुड़ने को अपना सौभाग्य मानती हूँ। संस्था समाज सेवा में अग्रणी है और निरंतर समाज के उत्थान के लिए कार्य कर रही है।
सुनीता त्रिपाठी ‘अजय’
जयपुर, राजस्थान



