Uncategorized

साँसद खेल महोत्सव देश के प्रतिभावान खिलाड़ियों को निखारने का मंच है- अग्रवाल

 

डॉ. चेतन ‌ठठेरा स्वतंत्र पत्रकार। नजर इंडिया 24

भीलवाड़ा । सांसद खेल महोत्सव की तैयारी को लेकर आज एक बैठक जिला कार्यालय पर रखी गई जिसमें भीलवाड़ा सांसद दामोदर अग्रवाल ने खेल के नियम और रजिस्ट्रेशन के प्रति आवश्यक दिशा निर्देश दिए।
साँसद अग्रवाल ने बताया कि साँसद खेल महोत्सव देश के प्रतिभावान खिलाड़ियों को निखारने का मंच है यहाँ से खिलाडी राष्ट्रीय स्तर से अंतरराष्ट्रीय स्तर तक अवसर पा सकते हैं। राष्ट्रीय स्तर पर होने वाले साँसद खेल महोत्सव में कुल आठ प्रकार के खेल खेले जाएंगे जिसमे प्रत्येक खेल का प्रभारी भी नियुक्त किया गया है क्रिकेट में राकेश कसेरा वॉलीबॉल में लक्ष्मी लाल सोनी बास्केटबॉल में राकेश पाठक फुटबाल में लादूलाल तेली हैंडबॉल में कुलदीप शर्मा कबड्डी में नंद लाल गुर्जर खो खो में अजय नोलखा कुश्ती में सत्यनारायण प्रजापत को नियुक्त किया है।

साँसद प्रवक्ता विनोद झुरानी ने बताया प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आव्हान पर पूरे देश में एक साथ जिला स्तर से लेकर पंचायत तक खेल खेले जाएंगे। हर खेल से प्रतिभागियों को राज्य व राष्ट्रीय स्तर पर खेलने का अवसर मिलेगा।
इस अवसर पर महापौर राकेश पाठक, प्रेम गर्ग,कुलदीप शर्मा ,राकेश कसेरा ओम पाराशर,नंद लाल गुर्जर, रामानुज सारस्वत ,हेमेंद्र सिंह राणावत ,महेंद्र नाहर, सत्यनारायण प्रजापत, करण गुर्जर,अजय नौलखा लंकेश पाराशर उपस्थित थे

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!