Uncategorized

उदयपुर में मकान मालिक ने की किराएदार की हत्या

 

डॉ.चेतन ठठेरा स्वतंत्रता। नजर इंडिया 24

जयपुर ।उदयपुर के सूरजपोल थाना क्षेत्र में शुक्रवार देर शाम मकान मालिक ने अपने यहां रह रहे ​एक दंपती पर चाकू से हमला कर दिया। इसमें पति की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि उसकी पत्नी बुरी तरह घायल हो गई। जिसे गंभीर अवस्था में एमबी हॉस्पिटल भर्ती कराया गया। सूरजपोल थानाधिकारी रतन सिंह चौहान ने बताया कि मकान मालिक दिनेश बंसल अपने किराएदार नरपत सिंह(30) पिता अमरसिंह निवासी सायरा से आए दिन बिजली-पानी जैसी बातों पर झगड़ता था।
आज विवाद इतना बढ़ गया कि हमलावर मकान मालिक ने नरपत सिंह पर चाकू से ताबड़तोड़ वार किए। उसके सिने में चाकू लगने से मौके पर ही मौत हो गई। बीच-बचाव करने पहुंची नरपत की पत्नी कालीबाई पर भी मकान मालिक ने चाकू से वार किया। जिससे वह घायल हो गई। घटना के बाद दोनों खून से लहुलूहान हो गए। पुलिस ने आरोपी ​मकान मालिक को डिटेन कर लिया है।

तीन दिन पहले भी बिजली बंद की बात पर झगड़े थे

थानाधिकारी रतन सिह ने बताया कि मकान मालिक दिनेश बंसल अपने​ किराएदारों से अक्सर झगड़ता है। आज बिजली बंद करने की बात पर दोनों के बीच झगड़ा हुआ था। तीन दिन पहले भी मकान मालिक ने झगड़ा किया था। नरपत ने बिजली बंद करने का कारण पूछा तो मकान मालिक भड़क गया और बहस करने लगा। इतने में विवाद इतना बढ़ गया कि उसने चाकू से नरपत पर हमला कर दिया। मौके पर ही उसकी मौत हो गई। तभी बीच-बचाव में आई पत्नी को चाकू मारा। जिससे वह घायल हो गई।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!