Uncategorized

डॉ. अर्चना गुप्ता ने हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी को तिलक लगाकर मनाया भाई दूज का पर्व

लोकेश झा। नजर इंडिया 24

चंडीगढ़। हरियाणा के मुख्यमंत्री आवास स्थित संत कबीर कुटिया में आज भाई दूज का पर्व पारंपरिक रीति-रिवाज और सौहार्द के माहौल में मनाया गया। इस अवसर पर भारतीय जनता पार्टी हरियाणा की प्रदेश महामंत्री डॉ. अर्चना गुप्ता ने हरियाणा के यशस्वी मुख्यमंत्री आदरणीय श्री नायब सिंह सैनी को तिलक लगाकर भाई दूज का त्योहार मनाया।डॉ. अर्चना गुप्ता ने मुख्यमंत्री को मिठाई खिलाई और उनके स्वस्थ, दीर्घ एवं सफल जीवन की कामना की। उन्होंने कहा कि यह पर्व भारतीय संस्कृति की उस परंपरा का प्रतीक है, जिसमें भाई और बहन के बीच विश्वास, स्नेह और आपसी सम्मान का बंधन और मजबूत होता है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में हरियाणा निरंतर विकास और प्रगति की नई ऊँचाइयों को छू रहा है, और प्रदेश की जनता उनके नेतृत्व पर गर्व महसूस करती है।मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने भी डॉ. अर्चना गुप्ता को भैया दूज की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि ऐसे पर्व समाज में प्रेम, एकता और सांस्कृतिक मूल्यों को सशक्त बनाते हैं। उन्होंने कहा कि हमारी संस्कृति में पारिवारिक रिश्तों का बहुत महत्व है, और ऐसे अवसर इन मूल्यों को और गहराई देते हैं।इस मौके पर संत कबीर कुटिया का वातावरण आध्यात्मिकता और उत्सव के रंग में रंगा दिखाई दिया। पारंपरिक रीति से पूजा-अर्चना की गई और सभी उपस्थित लोगों ने एक-दूसरे को भैया दूज की शुभकामनाएं दीं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!