Uncategorized

नेत्रदान से अमर हुईं स्व. दर्शना रानी ब्लू जे रोड, कृष्णा कॉलोनी, करनाल

समालखा संवाददाता – लोकेश झा,

समालखा। ब्लू जे रोड कृष्णा कॉलोनी निवासी 84 वर्षीय दर्शना रानी का आकस्मिक निधन हो गया। निधन के उपरांत उनके परिजनों ने मानवता की मिसाल पेश करते हुए नेत्रदान किया।जानकारी देते हुए जन सेवा दल के सचिव पंकज अरोड़ा (गोल्डी) ने बताया कि उन्हें सूचना मिली थी कि श्रीमती दर्शना रानी का निधन हो गया है। उन्होंने उनके पुत्र गुलशन जुनेजा से नेत्रदान करने का आग्रह किया, जिस पर उन्होंने सहमति दी।

इसके बाद करनाल माधव नेत्र बैंक के डॉक्टरों के साथ जन सेवा दल के अध्यक्ष कृष्ण मनचंदा, चमन लाल गुलाटी, कपिल, विकास साहू एवं प्रधान कुलभूषण अरोड़ा उनके निवास स्थान पर पहुंचे और नेत्रदान की प्रक्रिया पूर्ण करवाई।इस अवसर पर चमन लाल गुलाटी ने कहा कि उन्होंने अपने नेत्र उन व्यक्तियों के लिए दान किए हैं जिन्हें वे जानते भी नहीं, लेकिन अब वे उनके नेत्रों के माध्यम से पुनः इस संसार को देख सकेंगे और परमात्मा का दर्शन कर पाएंगे।इस दौरान स्व. दर्शना रानी की पुत्रवधू अनीता रानी, रानी जुनेजा, सचिन जुनेजा, रवि जुनेजा, पूनम कथा, अंकुर नारंग सहित परिवारजन उपस्थित रहे। जन सेवा दल परिवार ने स्वर्गीय दर्शना रानी की आत्मा की शांति और परिजनों को धैर्य प्रदान करने की प्रार्थना की।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!