Uncategorized

दीक्षांत समारोह में बेटियों का परचम, जश्नदीप कौर को मिला गोल्ड मेडल,  एमजीएसयू के 10वें दीक्षांत समारोह में छात्राओं का दबदबा, पीएचडी में भी रहीं अव्वल

 

बीकानेर। महाराजा गंगा सिंह विश्वविद्यालय के 10वें दीक्षांत समारोह में बुधवार को बेटियों ने अपनी शैक्षणिक प्रतिभा का परचम लहराया। समारोह में राज्यपाल एवं कुलाधिपति हरिभाऊ बागड़े ने परीक्षा वर्ष 2024 में अपने-अपने विषयों में सर्वोच्च अंक प्राप्त करने वाले 65 मेधावी विद्यार्थियों को गोल्ड मेडल प्रदान कर सम्मानित किया।
इस गौरवपूर्ण अवसर पर श्रीगंगानगर जिले के मोहनपुरा निवासी इकबाल सिंह की सुपुत्री जश्नदीप कौर को उनके उत्कृष्ट शैक्षणिक प्रदर्शन के लिए मुख्य मंच से गोल्ड मेडल प्रदान किया गया। जश्नदीप की इस उपलब्धि से उनके गांव मोहनपुरा सहित पूरे जिले में हर्ष और गर्व का वातावरण है।
आंकड़ों पर नजर डालें तो इस वर्ष दीक्षांत समारोह में छात्राओं का दबदबा स्पष्ट रूप से देखने को मिला। कुल 65 स्वर्ण पदकों में से 56 पदक छात्राओं ने प्राप्त किए, जो लगभग 86 प्रतिशत है, जबकि मात्र 9 छात्र ही गोल्ड मेडल हासिल कर सके। पीएचडी उपाधियों में भी छात्राओं ने उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। कुल 46 शोधार्थियों को पीएचडी की उपाधि प्रदान की गई, जिनमें 24 छात्राएं एवं 22 छात्र शामिल रहे। इसके अलावा विधि संकाय की लावण्या शर्मा को कुलाधिपति पदक तथा सामाजिक विज्ञान संकाय की छात्रा तन्नू को कुलगुरु पदक से सम्मानित किया गया। समारोह में विश्वविद्यालय प्रशासन, शिक्षकगण, अभिभावक एवं बड़ी संख्या में विद्यार्थी उपस्थित रहे।
जश्नदीप कौर सहित सभी मेधावी विद्यार्थियों की इस सफलता पर विश्वविद्यालय परिवार एवं क्षेत्रवासियों ने उन्हें शुभकामनाएं दी

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!