तृतीय वार्षिक सामूहिक कन्या पूजन महोत्सव — सफलतापूर्वक सम्पन्न

सार्थक सेवा संस्थान द्वारा आयोजित तृतीय वार्षिक सामूहिक कन्या पूजन महोत्सव का भव्य एवं सफल आयोजन रविवार, 28 सितंबर 2025 को रामेश्वर शिवालय मंदिर, बरकत नगर में संपन्न हुआ। माँ दुर्गा के अवतार रूप में उपस्थित कन्याओं के स्वागत एवं पूजन के पावन अवसर पर भारी संख्या में श्रद्धालु, परिवारिक सदस्य और स्थानीय समाजसेवी उपस्थित रहे।इस कार्यक्रम का उद्देश्य समाज में कन्याओं के प्रति सम्मान, उनकी गरिमा और शिक्षा के महत्व को उजागर करना था।
पंडितजनों के द्वारा शुद्ध परम्परागत विधि से पूजन और आरती संपन्न की गई। पूजन के बाद सभी उपस्थितजनों के लिए भंडारे की व्यवस्था की गई।
व्रतधारियों के लिए स्वस्थ व पारंपरिक फलाहार की व्यवस्था रखी गई।कार्यक्रम के अंतर्गत प्रत्येक कन्या को स्मृति-स्वरूप उपहार प्रदान किए गए, जिससे बच्चों में उत्साह और सम्मान की भावना को और बल मिले।
कार्यक्रम में आरती व भक्ति गीत प्रस्तुत किए गए, जिससे वातावरण और भी श्रद्धाभावपूर्ण बन गया
हमारे पिछले दोनों कार्यक्रमों की सफलता ने हमें प्रेरित किया कि हम यह आयोजन नियमित रूप से करें इस वर्ष भी उनकी आशीर्वादपूर्ण भागीदारी और व्यवस्थाएँ उत्कृष्ट रहीं
स्थानीय समुदाय, पारिवारिक सदस्यों और स्वयंसेवकों ने आयोजन में सक्रिय भागीदारी दी। कई दानदाता और स्थानीय निवासी भी इस नेक पहल का समर्थन करने आये। आयोजन की सफलता के लिए आयोजक समिति विशेष रूप से आयोजकों, स्वयंसेवकों और मंदिर व्यवस्थापन का आभार,
सभी समर्थकों, स्वयंसेवकों तथा माता-पिता का तहे दिल से आभार व्यक्त करता है। भविष्य में भी संस्थान इसी प्रकार सामाजिक व धार्मिक गतिविधियों के माध्यम से समाज में सकारात्मक परिवर्तन लाने का संकल्प करता है।अंत में सार्थक सेवा संस्थान के फाउंडर प्रकाश शर्मा जी ने सभी को धन्यवाद ज्ञापित किया



