Uncategorized

महामंडलेश्वरों और पीठाधीश्वरों का सम्मान, विश्व सनातन संघ हुआ गौरवान्वित

 

जयपुर। विद्याधर नगर पापड़ के हनुमान जी मंदिर परिसर में विश्व सनातन संघ द्वारा गुरुवार को एक भव्य स्वागत समारोह का आयोजन किया गया। धर्माचार्य प्रकोष्ठ के राष्ट्रीय प्रमुख महामंडलेश्वर स्वामी श्री मुक्तेश्वरानंद महाराज, राष्ट्रीय सचिव शिव शक्ति साधिका पूजा माता व उनकी संपूर्ण टीम के जयपुर आगमन पर संघ की ओर से भव्य स्वागत-सत्कार किया गया। विश्व सनातन संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष चंद्रभान शर्मा व राष्ट्रीय महामंत्री हनुमान स्वामी, राष्ट्रीय मुख्य सचिव शंभू दयाल शर्मा के नेतृत्व में उपस्थित पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने परंपरागत रूप से आगंतुक संत-महात्माओं का भावपूर्ण अभिनंदन किया।

इस अवसर पर प्रमुख सम्माननीय जगतगुरू, महामंडलेश्वर, पीठाधीश्वर एवं सन्त समाज ने विश्व सनातन संघ को अपना आशीर्वाद प्रदान करते हुए कहा कि वे अपने-अपने क्षेत्रों में संघ को सशक्त बनाने के लिए पूर्ण निष्ठा से साथ खड़े रहें। सभी संतों ने संगठन को मजबूती देने और सनातन धर्म की रक्षा व प्रसार में योगदान देने का संकल्प भी व्यक्त किया। राष्ट्रीय अध्यक्ष चंद्रभान शर्मा ने जयपुर आगमन पर सभी धर्माचार्यों, महामंडलेश्वरों, पीठाधीश्वरों का भगवा अंगवस्त्र ओढ़ाकर सम्मान किया तथा उनका आशीर्वाद प्राप्त किया।

स्वागत करने वालों में विशेष रूप से राष्ट्रीय अध्यक्ष चंद्रभान हिन्दू, राष्ट्रीय सलाहकार जे पी शर्मा, राष्ट्रीय महामंत्री हनुमान स्वामी, राष्ट्रीय मुख्य सचिव शंभू दयाल शर्मा, सचिव नरेंद्र सनातनी, जितेंद्र कुमार हिन्दू, पवन चौधरी, शतीश साहू सहित अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहे।कार्यक्रम के सफल आयोजन से क्षेत्र में धार्मिक उत्साह का विशेष माहौल देखने को मिला।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!