जय हिन्द विद्या मंदिर विद्यालय में पुरस्कार वितरण एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम का भव्य आयोजन

जयपुर। दिनांक 20 दिसंबर 2025 को जय हिन्द विद्या मंदिर विद्यालय का पुरस्कार वितरण समारोह एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम आनंद निवास गार्डन में हर्षोल्लास के साथ आयोजित किया गया। कार्यक्रम में विद्यार्थियों, अभिभावकों एवं शिक्षकों की गरिमामयी उपस्थिति रही। विद्यालय की प्रधानाचार्या निर्मला सैनी ने गत परीक्षाओं में उत्कृष्ट अंक प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को प्रशस्ति पत्र एवं ट्रॉफी प्रदान कर सम्मानित किया तथा उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उन्होंने विद्यार्थियों को निरंतर परिश्रम एवं अनुशासन के साथ आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों ने मनमोहक सांस्कृतिक प्रस्तुतियाँ दीं। गीत, नृत्य एवं अन्य रंगारंग कार्यक्रमों ने दर्शकों का मन मोह लिया और वातावरण उत्साह से भर गया।
इस अवसर पर संस्था निदेशक अमित अग्रवाल ने बताया कि संस्था द्वारा इस प्रकार के शैक्षणिक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रतिवर्ष आयोजित किए जाते हैं, जिससे विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास को बढ़ावा मिलता है। कार्यक्रम के समापन पर उन्होंने सफल आयोजन के लिए प्रधानाचार्या निर्मला सैनी एवं उनकी समस्त टीम को धन्यवाद ज्ञापित किया।
समारोह ने विद्यार्थियों में नई ऊर्जा और आत्मविश्वास का संचार किया तथा शिक्षा के साथ संस्कृति के महत्व को रेखांकित किया।




