विश्व सनातन संघ की बैठक में संगठन विस्तार पर चर्चा, मनीष कुमार शर्मा बने राष्ट्रीय संयोजक अघोरी ब्रह्मनाथ को झारखंड प्रदेश महामंत्री की जिम्मेदारी

जयपुर। विश्व सनातन संघ की विशेष बैठक लक्ष्य एसोसिएट, निवारू रोड, झोटवाड़ा में सम्पन्न हुई। बैठक की अध्यक्षता राष्ट्रीय सलाहकार जेपी शर्मा तथा मुख्य सचिव एवं राष्ट्रीय संरक्षक विष्णु दास नागा महाराज ने संयुक्त रूप से की। बैठक में उत्तर भारत में संगठन के विस्तार पर विस्तृत चर्चा की गई और कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए। संगठन के वरिष्ठ पदाधिकारियों—डॉ. राकेश वशिष्ठ, राष्ट्रीय महासचिव अंकित शर्मा, राष्ट्रीय सलाहकार जे पी शर्मा, राष्ट्रीय महामंत्री हनुमान स्वामी तथा संगठन मंत्री हनुनाथ अगोरा—की अनुशंसा पर मनीष कुमार शर्मा को राष्ट्रीय संयोजक तथा अघोरी ब्रह्मनाथ को झारखंड प्रदेश महामंत्री नियुक्त किया गया। मनीष कुमार शर्मा को उत्तर भारत में संगठन विस्तार की अहम जिम्मेदारी सौंपी गई है। बैठक में राष्ट्रीय अध्यक्ष चन्द्रभान शर्मा, कोषाध्यक्ष भीम कुमार कुशवाहा, महाराष्ट्र से मयूर मिश्रा, उत्तराखंड प्रभारी वेणीराम उनियाल, राष्ट्रीय सचिव एवं धर्म प्रचारक रतन महाराज, मुख्य सचिव शंभू दयाल शर्मा सहित अनेक पदाधिकारी एवं सदस्य उपस्थित रहे। नियुक्ति उपरांत नवनियुक्त पदाधिकारियों ने संगठन के शीर्ष नेतृत्व के प्रति आभार व्यक्त करते हुए संगठन के उद्देश्यों की पूर्ति हेतु पूर्ण समर्पण के साथ कार्य करने का संकल्प लिया। उन्होंने देशभर में सनातन एकता संकल्प अभियान को मजबूत बनाने का वचन दिया। बैठक को संबोधित करते हुए राष्ट्रीय अध्यक्ष चन्द्रभान शर्मा ने कहा कि यह बैठक संगठन की मजबूती, सनातन धर्म की एकता और सुरक्षा की दृष्टि से अत्यंत महत्वपूर्ण रही। उन्होंने घोषणा की कि जल्द ही सनातन एकता सुरक्षा अभियान पूरे देश में सशक्त रूप से प्रारंभ किया जाएगा। उन्होंने यह भी कहा कि हर भारतीय को धर्म और राष्ट्र की रक्षा के लिए दृढ़ संकल्पित होना चाहिए तथा असामाजिक गतिविधियों पर अंकुश लगाने के लिए शासन-प्रशासन के साथ समन्वय स्थापित किया जाएगा, ताकि देश और समाज में शांति एवं सद्भाव बना रहे। बैठक के अंत में अध्यक्ष चन्द्रभान शर्मा ने सभी पदाधिकारियों और सदस्यों का आभार व्यक्त करते हुए संगठन की एकता, सशक्तिकरण और सनातन धर्म के प्रचार-प्रसार का आह्वान किया।



