Uncategorized

आरोग्य कुंज सेवा समिति ने मोती नगर आयुर्वेदिक औषधालय में किया औषधीय पौधारोपण, वसंतोत्सव का शुभारंभ

 

जयपुर।आरोग्य कुंज सेवा समिति के तत्वावधान में राजकीय आयुर्वेदिक औषधालय, मोती नगर, जयपुर परिसर में औषधीय पौधों का रोपण कर वसंतोत्सव का शुभारंभ किया गया। इस अवसर पर ब्राह्मी, शतावरी, वासा, रासना, पिपरमेंट, अर्जुन एवं अपामार्ग सहित अनेक महत्वपूर्ण आयुर्वेदिक औषधीय पौधे लगाए गए।
कार्यक्रम के दौरान संस्था के सचिव दीपेश शर्मा ने बताया कि आयुर्वेदिक औषधियों के माध्यम से आज कई जटिल से जटिल बीमारियों का भी सहज और प्राकृतिक उपचार संभव है। उन्होंने कहा कि वर्तमान समय में युवा पीढ़ी के लिए औषधीय पौधों की पहचान एवं उनके गुणों की जानकारी अत्यंत आवश्यक हो गई है।

दीपेश शर्मा ने यह भी बताया कि इसी क्रम में भविष्य में विभिन्न आयुर्वेदिक औषधालयों में आरोग्य वाटिकाओं की स्थापना की जाएगी, जिससे आमजन को आयुर्वेद के प्रति जागरूक किया जा सके। कार्यक्रम में राखी राठौर, डॉ. नंदकिशोर, डॉ. यासमीन सहित अनेक गणमान्य नागरिकों की गरिमामयी उपस्थिति रही। उपस्थित सभी लोगों ने पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण एवं स्वस्थ जीवनशैली का संदेश दिया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!