Uncategorized

गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर ऑनलाइन काव्य गोष्ठी का सफल आयोजन

अनामिका दुबे। नजर इंडिया 24

कुरुक्षेत्र (हरियाणा)। गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर अलंकार साहित्य वल्लरी साहित्य मंच के तत्वावधान में एक ऑनलाइन काव्य गोष्ठी का सफल एवं गरिमामय आयोजन किया गया। कार्यक्रम साहित्य, राष्ट्रप्रेम और सांस्कृतिक चेतना से ओतप्रोत रहा।इस साहित्यिक गोष्ठी की अध्यक्षता वरिष्ठ साहित्यकारा नेहा शर्मा जी ने की। अपने अध्यक्षीय उद्बोधन में उन्होंने कहा कि साहित्य समाज को दिशा देने का कार्य करता है और ऐसे आयोजनों से रचनात्मक ऊर्जा का संचार होता है।
कार्यक्रम का सशक्त एवं सुव्यवस्थित संचालन डॉ. सीमा बिरला जी द्वारा किया गया, जिन्होंने सभी रचनाकारों को प्रभावी ढंग से मंच प्रदान किया।
आ नेहा शर्मा जी के मार्गदर्शन में डॉ सीमा बिरला सहित डॉ अनामिका दुबे एवं आ बचन शाह जी ने सुंदर काव्य पाठ से पटल को अलंकृत किया ।
काव्य गोष्ठी में प्रस्तुत रचनाओं के माध्यम से देशभक्ति, सामाजिक सरोकार, मानवीय संवेदनाएँ एवं साहित्यिक मूल्य प्रभावशाली रूप में सामने आए, जिसे श्रोताओं ने मुक्त कंठ से सराहा।कार्यक्रम के अंत में डॉ. सीमा बिरला जी ने सभी सहभागियों एवं श्रोताओं के प्रति आभार व्यक्त किया तथा भविष्य में भी इस प्रकार के साहित्यिक आयोजनों के निरंतर आयोजन की बात कही।
कार्यक्रम का समापन देशभक्ति भाव एवं धन्यवाद ज्ञापन के साथ हुआ।

— अलंकार साहित्य वल्लरी साहित्य मंच
कुरुक्षेत्र, हरियाणा

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!