Uncategorized

SD पब्लिक सीनियर सेकेंडरी स्कूल में वार्षिक उत्सव “उड़ान-15” हर्षोल्लास के साथ संपन्न

रिपोर्टर जितेंद्र शर्मा। नज़र इंडिया 24

जयपुर। निवारू रोड, झोटवाड़ा स्थित SD पब्लिक सीनियर सेकेंडरी स्कूल में वार्षिक उत्सव “उड़ान-15 (2026)” बड़े ही हर्षोल्लास एवं गरिमामय वातावरण में आयोजित किया गया। कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने शिक्षाप्रद नाटकों, रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियों एवं विभिन्न कार्यक्रमों के माध्यम से अपनी प्रतिभा का प्रभावशाली प्रदर्शन किया।कार्यक्रम के दौरान शैक्षणिक क्षेत्र में उत्कृष्ट अंक प्राप्त करने वाले तथा खेलकूद में श्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले छात्र-छात्राओं को पुरस्कार एवं सम्मान प्रदान किए गए, जिससे विद्यार्थियों का उत्साह और आत्मविश्वास बढ़ा।

विद्यालय के प्रधानाचार्य प्रहलाद सहाय यादव ने जानकारी देते हुए बताया कि कार्यक्रम की अध्यक्षता दलपत सिंह ने की। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि के रूप में अधिवक्ता दीपक शर्मा, सचिव — लक्ष्यदीप शिक्षा समिति, जयपुर उपस्थित रहे। जबकि विशिष्ट अतिथि अमित अग्रवाल रहे ।अपने प्रेरणादायी संबोधन में अधिवक्ता दीपक शर्मा ने राष्ट्रवाद पर प्रकाश डालते हुए कहा कि “यह राष्ट्र हमारा है और इसकी संपत्ति भी हमारी है। इस देश का असली मालिक जनता है, न कि कोई लोकसेवक या नेता।” उन्होंने चिंता व्यक्त करते हुए कहा कि 1947 के बाद राष्ट्रवाद की भावना में धीरे-धीरे कमी आई है। उन्होंने संविधान, संसद और सर्वोच्च न्यायालय को लोकतंत्र के सर्वोच्च स्तंभ बताते हुए इनके सम्मान की आवश्यकता पर बल दिया।

दीपक शर्मा ने विद्यार्थियों को जीवन में माता-पिता एवं गुरुओं के महत्व को समझने का संदेश देते हुए कहा कि “माता के चरणों में जन्नत है और उस जन्नत की चाबी पिता के पैरों के नीचे है।” उनके विचारों ने छात्र-छात्राओं में नई ऊर्जा और राष्ट्रप्रेम की भावना का संचार किया।कार्यक्रम का समापन राष्ट्रगान एवं धन्यवाद ज्ञापन के साथ हुआ। विद्यालय परिवार ने सभी अतिथियों, अभिभावकों एवं विद्यार्थियों का आभार व्यक्त किया।

रिपोर्टर जितेंद्र शर्मा। नज़र इंडिया 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!