ज्योतिष व टैरो के क्षेत्र में जयपुर की डॉ. दीप्ति शर्मा को मिला श्री चक्र सम्मान

देहरादून। उत्तराखंड में आयोजित भव्य ज्योतिष महाकुंभ के अवसर पर जयपुर की प्रसिद्ध ज्योतिषाचार्य एवं टैरो कार्ड विशेषज्ञ डॉ. दीप्ति शर्मा को ज्योतिष और टैरो कार्ड के क्षेत्र में अतुलनीय योगदान के लिए श्री चक्र सम्मान से सम्मानित किया गया। यह प्रतिष्ठित सम्मान उत्तराखंड के राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल (सेवानिवृत्त) गुरमीत सिंह द्वारा प्रदान किया गया। सम्मान समारोह में देशभर से आए ज्योतिषाचार्यों, साधकों और आध्यात्मिक विशेषज्ञों की उपस्थिति रही। गौरतलब है कि डॉ. दीप्ति शर्मा पिछले कई वर्षों से मीडिया क्षेत्र के साथ-साथ आध्यात्मिक विषयों पर भी सक्रिय रूप से कार्य कर रही हैं। उन्होंने अनेक मंत्रों को भजन और संगीत के माध्यम से जन-जन तक पहुँचाने का सराहनीय प्रयास किया है। वर्तमान में डॉ. दीप्ति शर्मा कई टीवी चैनलों से बतौर एंकर जुड़ी हुई हैं। वे ज्योतिष विज्ञान एवं टैरो कार्ड पर आधारित कार्यक्रमों का संचालन टीवी और सोशल मीडिया मंचों पर कर रही हैं, जिन्हें दर्शकों द्वारा व्यापक सराहना मिल रही है।
इस सम्मान से न केवल जयपुर बल्कि राजस्थान का भी नाम राष्ट्रीय स्तर पर गौरवान्वित हुआ है।




