Uncategorized

आपातकाल में राहुल सिंह बने जीवनदूत, एसडीपी डोनेट कर बचाई मरीज की जान

 

जोधपुर, 22 अप्रैल। शहर के मथुरा दास माथुर हॉस्पिटल में भर्ती एक मरीज के लिए उस समय राहत की किरण बनी, जब आपातकाल में बी पॉजिटिव एसडीपी की तत्काल आवश्यकता पड़ी।
जानकारी के अनुसार, वंदे भारत सेवा संस्थान के सचिव नरेंद्र राठौड़ को दूरभाष के माध्यम से मरीज की गंभीर स्थिति के बारे में सूचना मिली। स्थिति की गंभीरता को समझते हुए उन्होंने तुरंत संस्थान के रक्तवीर साथी राहुल सिंह से संपर्क किया और एसडीपी की आवश्यकता बताई।
सूचना मिलते ही राहुल सिंह बिना समय गंवाए अपने सभी कार्य छोड़कर अस्पताल पहुंचे और बी पॉजिटिव एसडीपी डोनेट कर मरीज को जीवनदान दिया। संस्थान के मीडिया प्रभारी डॉ. राकेश वशिष्ठ ने बताया कि राहुल सिंह वंदे भारत सेवा संस्थान के नियमित एवं स्वैच्छिक रक्तदाता हैं। यह उनका 46वां रक्तदान था, जो समाज के प्रति उनकी सेवा भावना और समर्पण को दर्शाता है।
इस मानवीय पहल की क्षेत्रभर में सराहना हो रही है और यह समाज के अन्य लोगों के लिए भी प्रेरणा का स्रोत बन रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!